• About
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Sitemap
No Result
View All Result
Support Our Mission
Sunday, July 19, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान की देशी धान की विलुप्त होती किस्मों को बचाने का मिशन

    The Indian Tribal

    उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    मध्य प्रदेश के सहरिया आदिवासियों ने भूख से लड़ने के लिए अपनाए पारंपरिक तरीके

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान की देशी धान की विलुप्त होती किस्मों को बचाने का मिशन

    The Indian Tribal

    उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    मध्य प्रदेश के सहरिया आदिवासियों ने भूख से लड़ने के लिए अपनाए पारंपरिक तरीके

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Support Our Mission
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » संगीत » अहोवी : मेघालय की संस्कृति का दूत गारो बैंड

अहोवी : मेघालय की संस्कृति का दूत गारो बैंड

गारो लोकगीत और संस्कृति को पुनर्जीवित कर रहा है सात सदस्यों वाला फोक फ्यूजन बैंड। शुरू में प्रायोगिक तौर पर शुरू हुआ यह बैंड आज अपने अनूठे संगीत के माध्यम से नई पहचान गढ़ता जा रहा है। बैंड और इसके सदस्यों की संघर्षपूर्ण यात्रा के बारे में बता रही हैं नीलांजना राय

December 2, 2024
Garo Band

विंटर टेल्स शिलांग इवेंट में अहोवी बैंड का प्रदर्शन

कुर्सियांग (पश्चिम बंगाल)

आज एक बैंड मेघालय की संस्कृति और लोकगीतों को पुनर्जीवित करने के लिए जी-जान से जुटा है। काम के अनुसार ही बैंड का नाम भी मेघालय की गारो जनजाति के युद्ध में विजयी होने पर इस्तेमाल किए जाने वाले नारे ‘अहोवी’ पर ही रखा गया है। बड़ी बात यह कि बैंड के सिद्धांत भी इस अहोवी शब्द से प्रेरित हैं, जो अपने पूर्वजों की युद्ध भावना और प्रतिकूल परिस्थितियों का भी डटकर मुकाबला करने का संदेश देते हैं और वे इसी को अपने पूर्वजों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि समझते हैं।

यूं तो बैंड ने वर्षों से कई चुनौतियों का सामना करते हुए लंबा संघर्ष किया, लेकिन आज यह बैंड आदिवासियों की समृद्ध विरासत और संस्कृति को वैश्विक दर्शकों के समक्ष बड़ी खूबसूरती से पेश कर रहा है।

शुरुआत में बैंड ने पश्चिमी संगीत और उसके गहरे प्रभाव के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश की और रॉक गाने बनाए, लेकिन उन्हें इतने भर से संतुष्टि नहीं मिल रही थी। एक खालीपन साथ-साथ चलता रहा। इसलिए वे धीरे-धीरे अपने लोक संगीत की जड़ों की ओर मुड़ गए। संभवत: यह बैंड इसी मकसद को पूरा करने के लिए अस्तित्व में आया था।

जैसे ही बैंड ने अपने संगीत के सुर बदले, तो सुनने वाले मदहोश हो गए। जैसे इस संगीत के रस को पीने के लिए वे कब से प्यासे थे। धीरे-धीरे संगीत बैंड ने अपनी पहचान बनाई और वर्ष 2023 में मेघालय के पर्यटन विभाग ने गारो संस्कृति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए राज्य के सांस्कृतिक राजदूत श्रेणी में अहोवी बैंड को रजत पुरस्कार प्रदान किया। बैंड ने 2023 में ही इवनिंग क्लब शिलांग में मेघालय ग्रासरूट्स म्यूजिक प्रोजेक्ट के लिए अतिथि बैंड के रूप में और 2021 में विंटर टेल्स शिलांग कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर अपनी अलग छाप छोड़ी। इसके अतिरिक्त अहोवी ने 2018 में आई गारो फिल्म मा.अमा के लिए मूल साउंड ट्रैक की भी रचना की, जिसे खूब सराहना मिली।

बैंड के सदस्य

पिछले 10 वर्षों की संगीत यात्रा में अहोवी बैंड के साथ कई नए सदस्य जुड़े और कई पुराने साथियों ने इसे अलविदा भी कहा। इस समय बैंड में कुछ बहुत अच्छे और प्रतिभाशाली लोग शामिल हैं। गेब्रियल जी. मोमिन (32) वर्ष 2015 में फ्रंटमैन और बांसुरी वादक के रूप में बैंड से जुड़े थे। अब वह फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हैं। जीफोर्ड आर. मारक (31) वर्ष 2016 में बैंड में शामिल हुए। पहले वह गिटार बजाते थे, लेकिन बाद में दोतारा बजाने लगे। इसी प्रकार बैंड के एक अन्य साथी मोरोचिको स्नाल्ड संगमा (28) तो 2024 में ही बैंड में शामिल हुए। वह गिटार बजाते हैं और अच्छे संगीतकार हैं। दिपेनबर्थ जी. मोमिन (28),  मैथ्यू चोंगकम राकडिलसेंग जी. मोमिन (33) और गेलुसैक मोमिन (36)  पुराने सहयोगी हैं। तीनों ही 2013 में बैंड से जुड़े थे। दिपेनबर्थ बेसिस्ट, मैथ्यू हार्पर और गेलुसैक ड्रमर के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। इनमें दो सरकारी कर्मचारी और एक व्यवसायी हैं। इनके अलावा, मैनरिक एन. संगमा (26)  वर्ष 2022 से नागरा वादक हैं। वह अभी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

टुरा से The Indian Tribal   के साथ विस्तृत बातचीत में गेब्रियल, गिफर्ड और दिपेनबर्थ ने अपने बैंड और पर्दे के पीछे से गारो संगीत को बढ़ावा देने की संघर्षपूर्ण यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। गेब्रियल और गिफर्ड संगीत घरानों से आते हैं, लेकिन बैंड के अन्य सदस्यों की तरह उनके माता-पिता भी नहीं चाहते थे कि संगीत उनका पेशा बने। हालांकि आज उनके समर्पण और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों को देखकर वे भी उनके साथ तन, मन और धन से खड़े हैं।

बैंड पहले शिलांग में काम कर रहा था, लेकिन अब गारो हिल्स आ गया है। सभी सदस्य शिलांग में एक बहुसांस्कृतिक विरासत वाले वातावरण में पले-बढ़े हैं। इसलिए दुनिया और संगीत के बारे में उनका दृष्टिकोण एकदम अलग है, लेकिन इसने उन्हें अपनी आदिवासी जड़ों से दूर कर दिया। वे अपनी आदिवासी विरासत से जुड़ने को बेचैन थे। इसी बेचैनी की वजह से रॉक बैंड को नई और सार्थक दिशा मिली।

पारंपरिक संगीत में पारंगत

  • अहोवी के गीतों में उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक संगीत में कई तरह के वाद्ययंत्र शामिल होते हैं। इनमें शास्त्रीय भारतीय बांसुरी और ओलोंगमा जैसी अनूठी गारो बांसुरी होती है। इसमें केवल दो छेद होते हैं- एक किनारे पर और दूसरा नीचे।
  • इसके अलावा, एक मिनी सैक्सोफोन होता है, जबकि ओ-टेकरा यानी तीन छेद वाली बांसुरी होती है।
  • पारंपरिक गारो ढोल भी इस संगीत का हिस्सा होता है, जिसे दामा कहते हैं। उसकी लंबाई लगभग 1.5 मीटर होती है। इसके अलावा बांस से बनाया गया एक चिग्रिंग भी इसमें इस्तेमाल किया जाता है।
  • पारंपरिक गारो बास ढोल नागरा, दोतारा और सरेंडा भी शामिल होता है। सरेंडा को धनुष से बजाया जाता है।
  • इसमें ढोल की थाप के साथ सामन्जस्य बैठाते हुए नियमित अंतराल पर एक कांस्य प्लेट रंग का भी उपयोग किया जाता है।
  • यही नहीं, बैंड सदस्य अकोस्टिक ड्रम और गिटार की धुनों को भी अपनी संगीत रचना में सजाते हैं।
Traditional Musical Instrument The Indian Tribes
भारतीय और गारो बांसुरी
Traditional Musical Instrument The Indian Tribes
चिग्रिंग बांस से बना एक इडियोफोनिक वाद्य यंत्र
Traditional Musical Instrument The Indian Tribes
गारो ड्रम, जिसे दामा के नाम से जाना जाता है

कड़ी मेहनत के सात साल

समूह के सदस्यों ने The Indian Tribal  को बताया कि अहोवी बैंड ने अपा दे अंगको, नोकपांते, दानिया और सालजोंग तासिन मे.चिक ये चार गाने बनाए हैं। अंतिम गाना जनवरी 2024 में ही रिलीज किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक प्रसिद्ध गारो पौराणिक कथा सालजोंग तासिन मे.चिक पर 2016 में काम करना शुरू किया और उसी साल गाना तैयार करने की दिशा में बढ़े। अब सात साल बाद उनका संगीत वीडियो जारी किया गया। बैंड के साथ जुड़े कई वरिष्ठ सदस्यों ने इस संगीत समूह को केवल इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लगा कि वे कभी भी इस गीत के लिए आदर्श धुन नहीं लिख पाएंगे। इसके बाद कई नए साथी बैंड से जुड़े और संगीत रचना का सफर आगे बढ़ता गया।

Support Our Mission

The Indian Tribal

For the past four-and-a-half years, we have travelled across India to bring to our readers the ‘Unknown, Lesser-Known Tribal Life’, which rarely finds space in the mainstream media.

We have done this without external funding, driven only by our conviction that India’s tribal heritage deserves to be documented with dignity, depth and authenticity.

If you like our work, and if it has informed, inspired or helped you understand India’s tribal/indigenous communities better, we invite you to become a part of this mission.

Your contribution will not merely fund a news platform. It will help preserve voices, traditions, histories and aspirations that form an invaluable part of India’s identity.

Because when an untold story is documented, a piece of India’s heritage is preserved forever.

Thanks
Editor

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Tribal quartet from Jharkhand in Asian Games hockey squad

Hockey India has announced the 20-member Indian women's hockey team for the 20th Asian Games, scheduled to be held in Japan from September 19 to October 4. Four tribal players from Jharkhand—captain Salima Tete, Nikki Pradhan, Beauty Dungdung, and Deepika Soreng, have earned their place in the national squad. While all four have previously represented India at the international level, this will be the first Asian Games appearance for Beauty Dungdung and Deepika Soreng, marking a significant milestone in their careers. Midfielder Salima Tete, who will lead the Indian side, has played more than 150 international matches and has been captaining the team for the past two years. Veteran defender Nikki Pradhan, with over 200 international appearances, continues to be a key pillar of India's defensive unit.
The Indian Tribal
Achievers

Teejan Bai Changed More Than Pandavani, She Redefined India’s Folk Imagination

by The Indian Tribal
July 11, 2026

In remembering Teejan Bai, it is easy to reach for the obvious words: legend, icon, pioneer. All are true. But none quite capture the full force of what she did to Pandavani, and what Pandavani did through her, writes Shweta Singh. PART-1

The Indian Tribal

Decade-Long Endeavour Of This Tribal Farmer Helps Conserve Over 100 Indigenous Paddy Varieties

July 4, 2026
The Indian Tribal

उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

July 2, 2026
The Indian Tribal

सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

June 30, 2026
The Indian Tribal

In Palamau Tiger Reserve In Jharkhand, Tribal Traditions Strengthen Big Cat Conservation

June 28, 2026
The Indian Tribal

सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

June 25, 2026
Tags: HindiMusicThe Indian TribalWest Bengal
Previous Post

Mahua Heritage Liquor: MP Status In Mind, Chhattisgarh Cautious In Following Suit

Next Post

Team Hemant 4.0 Takes Shape: 11 MLAs, Including 4 Tribals, Sworn-In As Ministers

Top Stories

The Indian Tribal
आदिवासी

ओडिशा के आदिवासी किसान की देशी धान की विलुप्त होती किस्मों को बचाने का मिशन

July 17, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Conflict-Hit Manipur Keeps Football Alive As Indigenous Coaches Continue To Build Future Stars

July 15, 2026
The Indian Tribal
Achievers

Beyond Awards: What Teejan Bai’s Death Means For Indian Folk Culture

July 13, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.