• About
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Sitemap
No Result
View All Result
Support Our Mission
Thursday, July 23, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    झारखंड को मिलेगा अपना फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI के साथ हुआ समझौता

    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान की देशी धान की विलुप्त होती किस्मों को बचाने का मिशन

    The Indian Tribal

    उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    झारखंड को मिलेगा अपना फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI के साथ हुआ समझौता

    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान की देशी धान की विलुप्त होती किस्मों को बचाने का मिशन

    The Indian Tribal

    उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Support Our Mission
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » खेलकूद » आधुनिक खेलों की चमक में गुम हुआ यह दिलचस्प आदिवासी खेल

आधुनिक खेलों की चमक में गुम हुआ यह दिलचस्प आदिवासी खेल

आदिवासियों का बहुत ही मनोरंजक खेल कटी अब धीरे-धीरे मैदानों से गायब हो रहा है। इसे ओडिशा के मयूरभंज जिले और झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में संथाल आदिवासी जनजातियों के युवा खेलते हैं, लेकिन इस पारंपरिक खेल पर प्रमुख खेल क्लबों और राज्य सरकारों की उपेक्षा भारी पड़ रही है। निरोज रंजन मिश्र की रिपोर्ट

August 24, 2024
jharkhand-sports-kati

आदिवासी खेल कटी खेलते खिलाड़ी

भुवनेश्वर

कभी आदिवासी लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन रहे कटी खेल से अब युवाओं का मोह भंग होता जा रहा है। इसकी जगह वे अब फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों में रुचि ले रहे हैं। इसके अलावा, रोजी-रोटी के लिए युवा शहरों और कस्बों की ओर पलायन कर रहे हैं, जिससे आदिवासी क्षेत्रों का मिलनसार और एकजुटता वाला वह पुराना माहौल और पारंपरिक खेलों की संस्कृति ही खत्म हो गई है।

कटी खेल भी इसी बदलते माहौल की भेंट चढ़ रहा है, जिसके प्रति खिलाड़ियों का जुनून कम हो गया है। वैसे अभी भी यदि ध्यान दिया जाए तो इस खेल को बचाया जा सकता है, क्योंकि कुछ शौकीन प्रमोटर और समर्पित खिलाड़ी अभी भी इसे बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

इस खेल का नाम कटी रखा गया है, जो बबूल या इमली के पेड़ की कठोर लकड़ी से बनता है। यह अर्ध चंद्राकार जैसा दिखता है, जिसे खेल के दौरान दोनों विरोधी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मारती हैं। इसे खेलने के लिए आयताकार मैदान बनाया जाता है, जहां आयत की दोनों रेखाओं के समानांतर बीच में एक रेखा खींची जाती है। खेल में एक लकड़ी का लट्ठा होता है, जिसे बर्घा कहते हैं। उस बर्घे को बीच की रेखा के मध्य बिंदु पर रखा जाता है। बीच वाली रेखा के विपरीत दिशा में जमीन पर दो समानांतर रेखाएं भी खींची जाती हैं। ध्यान देने वाली बात यह होती है कि प्रत्येक रेखा और बीच की रेखा के बीच की दूरी 2 और 2.5 फीट होती है।

एक तरफ की लाइन पर कई कटी रखी जाती हैं। खिलाड़ी बांस की छड़ी के ऊपरी हिस्से को मजबूती से पकड़ता है और उसके निचले हिस्से को इस तरह से लात मारता है कि वह एक कटी से टकराए। यदि इस तरह मारने से कटी बीच की रेखा को पार कर दूसरी तरफ की रेखा के ऊपर जाकर गिर जाती है, तो यह जीत की ओर पहला कदम माना जाता है।

इस प्रकार खिलाड़ी अपनी जीत पुख्ता करने के लिए एक के बाद एक अन्य कटियों को मारता है और उन्हें बीच की रेखा के पार दूसरी समानांतर रेखा पर भेजने की कोशिश करता है। अब खेल में एक नया मोड़ आता है। यहां वह खिलाड़ी जिसने सभी कटियों को मार कर सफलतापूर्वक दूसरी ओर पहुंचा दिया, अब उन कटियों को उस स्थान से इस प्रकार मारता है कि वे बर्घा पर जाकर गिरें। यदि खिलाड़ी ऐसा करने में कामयाब हो जाता है तो उसकी जीत का ऐलान कर दिया जाता है।

ज्यादातर जनवरी से अप्रैल के बीच अथवा ‘राजा पर्व’ जैसे विशेष तीज-त्योहारों/अवसरों पर खेले जाने वाले इस खेल ने कभी आदिवासियों के सामाजिक और धार्मिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित किया था। अंगारापाड़ा गांव के रहने वाले जसवंत मुर्मी ने कहा, ‘यह खेल भावनाओं से ऐसा जुड़ा होता है कि कभी-कभी एक टीम की जीत या हार एक गांव की लडक़ी और दूसरे गांव के लडक़े के बीच शादी का सबब बन जाती है। यानी पहले से तय हो जाता है कि यदि एक गांव की टीम जीती तो लडक़ी की शादी दूसरी टीम वाले गांव के लडक़े के साथ करनी पड़ेगी और हार गए तो उसका उल्टा। सभी इस शर्त पर सहमत होते हैं और बड़े उत्साह के साथ खेल खेला जाता है।’

मुर्मी कहते हैं, ‘लोग खेल और इसमें जीत को लेकर भावनात्मक रूप से ऐसे जुड़ जाते हैं कि कभी-कभी अपनी टीम की जीत के लिए आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा का आयोजन भी करते हैं।’

यह खेल इतना आसान भी नहीं है। खिलाड़ी के अंदर अपनी बांस की छड़ी को पकड़ने और उसे जोर से मारने का कौशल आना चाहिए। कटी को उसके सही स्थान पर जोर से मारना पड़ता है, ताकि वह अपने क्षेत्र से बाहर निकलकर सटीक स्थान पर पहुंच सके। ऐसा कौशल हासिल करने के लिए कड़े अभ्यास की जरूरत होती है।

tribal sports
कटी खेलने को तैयार खिलाड़ी

इस खेल के शानदार खिलाड़ी पुदुपानी गांव के रहने वाले रंगनाथ हंसदा भी यही बात कहते हैं, ‘खिलाड़ी के पास बांस की छड़ी से कटी को मारने के लिए तेज दृष्टि और पैरों में ताकत होनी चाहिए, ताकि वह एक ही बार में दूर जा सके। अपनी बांस की छड़ी पर भी खिलाड़ी की पकड़ बहुत मजबूत होनी चाहिए। वह उसे ऐसे कसकर और चतुराई से मारे कि निशाना चूके नहीं। इसके लिए नियमित अभ्यास की आवश्यकता है, जो आजकल के खिलाड़ियों में देखने को नहीं मिलता।’

बारीपदा स्थित संथाली कला और फिल्म फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष दीपक बेशरा कहते हैं, ‘हम न केवल आदिवासी रंगमंच, फिल्मों और पारंपरिक संगीत को बढ़ावा देना चाहते हैं, बल्कि कटी जैसे पारंपरिक खेलों को भी दोबारा फलता-फूलता देखना चाहते हैं, लेकिन हमें इन्हें पुनर्जीवित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिए व्यापक सहयोग और धनराशि की आवश्यकता है, लेकिन सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोग हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।’

खिलाड़ियों और संस्थाओं की उदासीनता के शिकार कटी खेल को सरकार ने भी उसके हाल पर छोड़ दिया है, जबकि कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, क्रिकेट वॉलीबॉल जैसे कई अन्य खेलों को सरकारी स्तर पर खूब प्रोत्साहित एवं प्रचारित किया जा रहा है।
इसी तरह, मयूरभंज जिले के ज़्यादातर खेल क्लब भी कटी की ओर से मुंह मोड़ रहे हैं। मयूरभंज के जिला खेल अधिकारी अबानी मोजंती से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि कटी और अन्य आदिवासी पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है, जो काम अभी नहीं हो रहा है।

हालांकि उन्होंने कहा, ‘हम जल्द ही अपने जिले की खेल प्रतियोगिताओं की सूची में कटी जैसे आदिवासी पारंपरिक खेलों को शामिल करने के लिए कदम उठाएंगे। यही नहीं, इन खेलों को दोबारा लोकप्रिय बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार करेंगे।’

Support Our Mission

The Indian Tribal

For the past four-and-a-half years, we have travelled across India to bring to our readers the ‘Unknown, Lesser-Known Tribal Life’, which rarely finds space in the mainstream media.

We have done this without external funding, driven only by our conviction that India’s tribal heritage deserves to be documented with dignity, depth and authenticity.

If you like our work, and if it has informed, inspired or helped you understand India’s tribal/indigenous communities better, we invite you to become a part of this mission.

Your contribution will not merely fund a news platform. It will help preserve voices, traditions, histories and aspirations that form an invaluable part of India’s identity.

Because when an untold story is documented, a piece of India’s heritage is preserved forever.

Thanks
Editor

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Tribal quartet from Jharkhand in Asian Games hockey squad

Hockey India has announced the 20-member Indian women's hockey team for the 20th Asian Games, scheduled to be held in Japan from September 19 to October 4. Four tribal players from Jharkhand—captain Salima Tete, Nikki Pradhan, Beauty Dungdung, and Deepika Soreng, have earned their place in the national squad. While all four have previously represented India at the international level, this will be the first Asian Games appearance for Beauty Dungdung and Deepika Soreng, marking a significant milestone in their careers. Midfielder Salima Tete, who will lead the Indian side, has played more than 150 international matches and has been captaining the team for the past two years. Veteran defender Nikki Pradhan, with over 200 international appearances, continues to be a key pillar of India's defensive unit.
The Indian Tribal
आदिवासी

ओडिशा के आदिवासी किसान की देशी धान की विलुप्त होती किस्मों को बचाने का मिशन

by The Indian Tribal
July 17, 2026

उनका प्रयास जलवायु परिवर्तन के दौर में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, बता रहे हैं निरोज रंजन मिसरा

The Indian Tribal

Conflict-Hit Manipur Keeps Football Alive As Indigenous Coaches Continue To Build Future Stars

July 15, 2026
The Indian Tribal

Teejan Bai Changed More Than Pandavani, She Redefined India’s Folk Imagination

July 11, 2026
The Indian Tribal

Decade-Long Endeavour Of This Tribal Farmer Helps Conserve Over 100 Indigenous Paddy Varieties

July 4, 2026
The Indian Tribal

उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

July 2, 2026
The Indian Tribal

सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

June 30, 2026
Previous Post

The Supreme Court Ruling That Led To Bharat Bandh

Next Post

प्रोजेक्ट उत्कर्ष: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स की हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन

Top Stories

The Indian Tribal
खबरें

झारखंड को मिलेगा अपना फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI के साथ हुआ समझौता

July 22, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Jharkhand Waives 75% Attendance Rule For Students With Sickle Cell Disease, Thalassaemia, Chronic Illnesses

July 21, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Maharashtra Sets Up Panel To Examine If Tribals Who Convert Should Receive Associated Benefits

July 20, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.