• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Sunday, July 12, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    मध्य प्रदेश के सहरिया आदिवासियों ने भूख से लड़ने के लिए अपनाए पारंपरिक तरीके

    The Indian Tribal

    झारखण्ड में विद्यार्थियों को ई-साइकिल देने की तैयारी, कौशल विकास को भी व्यवहारिक बनाने पर मुख्यमंत्री का ज़ोर

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    मध्य प्रदेश के सहरिया आदिवासियों ने भूख से लड़ने के लिए अपनाए पारंपरिक तरीके

    The Indian Tribal

    झारखण्ड में विद्यार्थियों को ई-साइकिल देने की तैयारी, कौशल विकास को भी व्यवहारिक बनाने पर मुख्यमंत्री का ज़ोर

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » द इंडियन ट्राइबल / उप्लाब्धिकर्ता » छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला गाइड ने बनाई अलग पहचान

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला गाइड ने बनाई अलग पहचान

कांगेर वैली में वह पर्यटकों की पसंदीदा गाइड है। हो भी क्यों नहीं? वह यहीं पली-बढ़ी है, इसलिए उसे प्रकृति और प्राकृतिक दृश्यों की बहुत गहरी समझ है। उसके और उसके काम के बारे में विस्तार से बता रहा है The Indian Tribal

June 18, 2024
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान | The Indian Tribal

मनीषा और पर्यटक तस्वीर के लिए पोज़ देते हुए

बस्तर

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जिले बस्तर में मनीषा नाग ने अपना अधिकांश समय परिवार के छोटे-छोटे पुश्तैनी खेतों में धान की खेती की देखभाल करते हुए बिताया। वह कभी-कभी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित मौलीपदर गांव में अपनी बुनियादी जरूरतों के सामान वाली छोटी सी दुकान भी चलाती थीं।

धुरवा आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली इस महिला गाइड ने एक खूबसूरत शाम को The Indian Tribal के साथ अपने काम के बारे में बहुत सारे अनुभव साझा किये। गुफाओं और पहाड़ी मैना के लिए प्रसिद्ध कांगेर घाटी में बड़े होने का मतलब था कि मनीषा को उस क्षेत्र के अन्य आदिवासियों की तरह ही कई पेड़ों और पौधों के नाम पता होने चाहिए। शायद यही वह बात थी, जिसने उन्हें कांगेर घाटी में एक प्रकृति मार्गदर्शक यानी गाइड बनने के लिए प्रेरित किया। इत्तेफाक से इस संबंध में अखबार में एक विज्ञापन छपा, जिसे देखने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में किस्मत आजमाने का निर्णय ले लिया।

मनीषा प्रति दिन दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों के साथ कम से कम दो यात्राएं करती हैं। इस इलाके में 25 गाइड हैं। इसलिए पर्यटकों के साथ यात्रा के लिए उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। गाइडों के इस दल में मनीषा अकेली महिला हैं।

Kanger Valley National Park | The Indian Tribal
प्रकृति गाइड मनीषा

उन्होंने बताया कि पर्यटक कभी-कभी उनके मार्ग निर्देशन के लिए अपनी पसंद साफ जाहिर करते हैं। उनमें से कुछ लोग यह भी चाहते हैं कि मैं उनके साथ सफारी पर चलूं, लेकिन सभी पर्यटकों की मांग के हिसाब से काम नहीं किया जा सकता। संख्या ज्यादा होने के कारण हम सभी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। बिना नंबर कोई भी गाइड सवारी अपने साथ नहीं ले जा सकता।

जब मनीषा से सवाल किया गया कि उनमें ऐसा क्या खास है जो पर्यटक उनके साथ सफर करना चाहते हैं, इस पर मनीषा ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे मार्गदर्शन करने में हमेशा खुशी मिलती है। मेरी पूरी कोशिश रहती है कि किस प्रकार यात्रियों यानी पर्यटकों को अपने सर्वोत्तम तरीके से वह सब जानकारी परोस सकूं, जिसकी तलाश में वे यहां तक आए हैं। इसके अलावा मेरी कोशिश यह भी रहती है कि अन्य चीजों में भी उनकी रुचि जगाती रहूं। सफारी के दौरान मैं नई चीजों के बारे में सोचने की कोशिश करती और उन्हें बताती रहती हूं। मैं लोगों को पक्षियों, जंगलों और वन्य जीवन के बारे में विस्तार से समझाती चलती हूं। कुछ लोग धुरवा जनजाति की संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं। जैसे इन जनजाति के लोग क्या खाते हैं, कैसे कपड़े पहनते हैं और अपना जीवन कैसे व्यतीत करते हैं? मैं उनकी इस बारे में हर जिज्ञासा पूरी करती हूं। हर सवाल का विस्तार से जवाब देती हूं।

मनीषा अपने दिन की शुरुआत सवेरे-सवेरे मुस्कुराहट के साथ करती हैं। वह पर्यटकों की बातें शांत भाव से सुनती हैं और यह समझने की कोशिश करती हैं कि वे आखिर क्या देखना चाहते हैं। किन क्षेत्रों में उनकी अधिक रुचि है। मनीषा गर्व से कहती हैं, “अधिकारी उनके काम से काफी खुश होते हैं और कई बार उनके बेहतर काम के लिए उन्होंने मुझे शाबाशी दी है।”

Kanger Valley National Park
स्थानीय कलाकारों के साथ प्रकृति गाइड मनीषा

वह बताती हैं, “जब पर्यटक आते हैं और मेरे साथ घूमते-फिरते हैं तो उस समय वे कुछ नहीं कहते, लेकिन यात्रा के अंत में अधिकारियों के समक्ष अच्छी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। कई पर्यटक तो मुझे अपने यहां आने के लिए भी आमंत्रित करते हैं।”

मनीषा दो वर्षों से पर्यटकों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी और प्रशिक्षण लिया जाए तो उनके काम की गुणवत्ता और बढ़ जाएगी तथा वह बेहतरीन गाइड बन जाएंगी। अभी तो उन्होंने कभी कांगेर घाटी से बाहर कदम भी नहीं रखा है।

क्या मेहमानों के किसी प्रश्न से वह कभी परेशान भी हुई हैं? इसका जवाब वह बड़ी ईमानदारी से देते हुए कहती हैं, ‘मैं राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जितना कुछ भी जानता हूं, सब कुछ पर्यटकों को बताती हैं। यदि किसी चीज के बारे में मुझे जानकारी नहीं होती तो बड़ी ईमानदारी से पर्यटकों के समक्ष इसे स्वीकार कर लेती हूं। कभी-कभी वह भी पर्यटकों से सवाल करती हैं। जैसे वे कहां रहते हैं? उन्हें क्या देखना, खेलना और खाना पसंद हैं और अन्य जगहों पर कौन सी दिलचस्प जगहें हैं, जहां वे जाना चाहेंगे?’

कांगेर घाटी में देखने के लिए बहुत कुछ है और पर्यटकों के साथ पूरी घाटी घूमने में अमूमन दो और कभी-कभी तीन घंटे भी लग जाते हैं। अधिकांश पर्यटक कुटुम्बसर गुफा जरूर देखना चाहते हैं। इसके अलावा कांगेर धारा, जो एक छोटा झरना है, भी आकर्षण का केंद्र रहता है। मनीषा ने कहा, ‘मैं इस बात का पूरा ध्यान रखती हूं कि बुजुर्ग लोगों को आराम करने दिया जाए और उन्हें आदिवासी संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया जाए। वे भी उनकी बातें बड़े ध्यान से सुनते हैं।’

कुटुंबसर गुफा के अलावा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दो अन्य गुफाएं- कैलाश और दंडक भी हैं,  जो अपनी अद्भुत भूवैज्ञानिक संरचनाओं के लिए खासी प्रसिद्ध हैं। इसकी समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के अलावा भूमिगत चूना पत्थर की गुफाएं बड़ी खूबसूरत लगती हैं।

मनीषा सुबह पांच बजे उठ जाती हैं और स्कूटी से अपने काम पर जाती हैं। कड़ाके की ठंड और कोहरे में भी वह स्कूटी से ही चलती हैं। कभी उन्हें साइट पर पहुंचने में एक घंटा लग जाता है। दस बजे तक ट्रिप निपटाकर वह सुबह 10 बजे तक आराम करने चली जाती हैं।

महिला गाइड मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘दिनभर काम के बाद मैं शाम को अकेली ही घर जाती हूं। पहले मेरे भाई ने मुझे छोडऩे और लेने आते थे, लेकिन अब मैं अकेली ही सफर करती हूं। रात के अंधेरे में भी उन्हें अब डर नहीं लगता। इसकी आदत सी हो गई है। मेरा परिवार मुझे काम करते हुए देख कर काफी खुश है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह काम कर पाऊंगी। मुझे स्वयं भी शुरू-शुरू में गुफाओं में डर लगता था, परंतु अब ऐसा नहीं है। एक नेचर गाइड को तो पूरी तरह निडर होना चाहिए।’

Kanger Valley National Park
पर्यटकों को जानकारी देती हुई मनीषा

मनीषा 10वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। उसके बाद वह आगे नहीं पढ़ सकीं। गाइड बनने के लिए उन्होंने आवेदन दिया था। इसकी स्वीकृति के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया गया और एक परीक्षा पास कर वह गाइड बन गईं। कांगेर वैली के निदेशक धम्मशिल गणवीर ने The Indian Tribal को बताया कि स्थानीय युवाओं से गाइड बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे। सभी आवेदनों की गहनता से जांच की गई। उनमें मनीषा का चयन किया गया।

उन्होंने कहा, ‘गाइड बनने के लिए भविष्य में कुछ और महिलाओं का चयन किया जा सकता है। हाल ही में कुटुंबसर गांव में एक प्रकृति शिविर लगाया गया था, जिसमें तीन महिलाओं ने हिस्सा लिया।’

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Tribal quartet from Jharkhand in Asian Games hockey squad

Hockey India has announced the 20-member Indian women's hockey team for the 20th Asian Games, scheduled to be held in Japan from September 19 to October 4. Four tribal players from Jharkhand—captain Salima Tete, Nikki Pradhan, Beauty Dungdung, and Deepika Soreng, have earned their place in the national squad. While all four have previously represented India at the international level, this will be the first Asian Games appearance for Beauty Dungdung and Deepika Soreng, marking a significant milestone in their careers. Midfielder Salima Tete, who will lead the Indian side, has played more than 150 international matches and has been captaining the team for the past two years. Veteran defender Nikki Pradhan, with over 200 international appearances, continues to be a key pillar of India's defensive unit.
The Indian Tribal
आदिवासी

उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

by The Indian Tribal
July 2, 2026

घटते उत्पादन और कम मजदूरी के कारण बड़े पैमाने पर पलायन बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे महिलाओं की तस्करी, शोषण और असुरक्षा की आशंका भी बढ़ रही है। दीपान्विता गीता नियोगी की रिपोर्ट

The Indian Tribal

सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

June 30, 2026
The Indian Tribal

In Palamau Tiger Reserve In Jharkhand, Tribal Traditions Strengthen Big Cat Conservation

June 28, 2026
The Indian Tribal

सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

June 25, 2026
The Indian Tribal

किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

June 24, 2026
The Indian Tribal

झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

June 17, 2026
Tags: BastarThe Indian Tribal
Previous Post

इस आदिवासी महिला फारेस्ट गार्ड ने मिसाल कायम की है

Next Post

Sickle Cell Anemia Patients To Get Pension Benefits For The First Time

Top Stories

The Indian Tribal
India

National Stakeholders’ Consultation: Rs One Lakh Crore Investments Pledged For Jharkhand

July 9, 2026
The Indian Tribal
Delhi

Hemant Soren Pitches ‘Minds Over Mines’ As Jharkhand Seeks Industry Inputs On Vision 2050

July 8, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

TRIs To Drive Evidence-Based Tribal Policy As ‘Bhubaneswar Declaration’ Charts Reform Agenda

July 8, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.