• About
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Sitemap
No Result
View All Result
Support Our Mission
Thursday, October 8, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    भारत के टाइगर रिजर्व के सामने नई चुनौती: संरक्षण, आदिवासी अधिकार और पर्यटन का बढ़ता दबाव

    The Indian Tribal

    मेघालय के आदिवासी समुदाय बचा रहे जंगल और जल स्रोत, बालपाक्रम राष्ट्रीय उद्यान में संरक्षण की नई मिसाल

    The Indian Tribal

    ओडिशा के नबरंगपुर में आदिवासी किसानों की मक्का खेती ने कैसे बदली तस्वीर

    The Indian Tribal

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी ट्रैकर्स और AI मिलकर बचा रहें हैं दुर्लभ वन्यजीव

    The Indian Tribal

    हाशिए से राष्ट्रीय केंद्र तक: बदल रही है भारत के आदिवासी समुदायों की कहानी

    The Indian Tribal

    शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

    The Indian Tribal

    मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान ने 10 सालों में बचाईं धान की 100 से ज्यादा देशी किस्में

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    भारत के टाइगर रिजर्व के सामने नई चुनौती: संरक्षण, आदिवासी अधिकार और पर्यटन का बढ़ता दबाव

    The Indian Tribal

    मेघालय के आदिवासी समुदाय बचा रहे जंगल और जल स्रोत, बालपाक्रम राष्ट्रीय उद्यान में संरक्षण की नई मिसाल

    The Indian Tribal

    ओडिशा के नबरंगपुर में आदिवासी किसानों की मक्का खेती ने कैसे बदली तस्वीर

    The Indian Tribal

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी ट्रैकर्स और AI मिलकर बचा रहें हैं दुर्लभ वन्यजीव

    The Indian Tribal

    हाशिए से राष्ट्रीय केंद्र तक: बदल रही है भारत के आदिवासी समुदायों की कहानी

    The Indian Tribal

    शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

    The Indian Tribal

    मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान ने 10 सालों में बचाईं धान की 100 से ज्यादा देशी किस्में

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Support Our Mission
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » द इंडियन ट्राइबल / उप्लाब्धिकर्ता » धान के दाने पर जादूगरी दिखाता है ये शिल्पकार

धान के दाने पर जादूगरी दिखाता है ये शिल्पकार

अपने समकालीन कलाकारों के विपरीत नबरंगपुर के इस भोत्रा आदिवासी ने अपने डिजाइनों में अलग छाप छोडऩे एवं कुछ नया करने के लिए अपना कौशल लगातार निखारा। लीक से हटकर कुछ खास करने वाले धान शिल्पकार पर निरोज रंजन मिश्रा की रिपोर्ट

December 18, 2023
उड़ीसा का धान शिल्प | Paddy Craft | The Indian Tribal

पदमन मुंडा अपनी रचनाओं के साथ

भुवनेश्वर

वह अपने बाएं हाथ में बांस के दो टुकड़े थामे रहता है।दाहिने हाथ से वह अपने पास ढेर से धान का एक दाना उठाता है और धीरे से बांस के दोनों टुकड़ों के बीच फंसा देता है। इसके बाद वह सामने कुंडल से अपने चुने हुए रंग का धागा खींचता है और उसे धान के दाने के चारों ओर बुनता है। इस प्रक्रिया को दोहराता हुआ वह एक और दाना उठाकर बांस की खप्पचों के बीच रखता है और पहले वाले दाने से बांध कर उसे भी बुन देता है। इस तरह वह लगातार धान के दानों को एक-दूसरे से बांधता और बुनता जाता है। दिनभर में वह बस नाश्ते, दोपहर के भोजन और शाम की चाय के लिए ही रुकता है। पूरे एक सप्ताह की मेहनत से अंतत: धान के दानों से एक फीट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति तैयार होती है। बेहद आकर्षक यह मूर्ति बाजार में बिक्री के लिए चली जाती है। 

रात-दिन अपने कला-कौशल से भोत्रा जनजाति के पदमन मुंडा (29) इसी तरह भगवान गणेश समेत असंख्य देवी-देवताओं, जानवरों और पक्षियों की आकृतियां गढ़ते हैं। 

ओडिशा के नबरंगपुर के लिंबट्टा गांव के रहने वाले पदमन, उनकी पत्नी, दो भाई और माता-पिता सब मिलकर इसी कला के जरिए हर महीने लगभग 40,000 रुपये कमा लेते हैं। 

दो बेटियों के पिता पदमन ने The Indian Tribal  को बताया कि धान पर उभरने वाली यह आदिवासी धान शिल्प कला वस्तुत: हमारे बड़े परिवार का भरण-पोषण करने में काफी मददगार है, क्योंकि हमारे पास एक एकड़ भूमि है। इसमें हम देशी धान सापुरी उगाते हैं। हर साल लगभग 14 कुंतल धान पैदा होता है, जिसमें से तीन कुंतल हम अपने शिल्प के लिए अलग रख लेते हैं, जबकि शेष पूरे साल खाने के लिए अलग रखी जाती है।

Padaman Munda With His Creations I The Indian Tribal
पदमन की धान शिल्प कला

इस शिल्प कला में धान की कई देशी किस्मों का उपयोग किया जाता है, लेकिन सापुरी पदमन की पसंदीदा है, क्योंकि यह आकार में बड़ी है और अपने ही खेत में उगाने के कारण उनका काम काफी आसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि पहले वह धान को हल्दी के पानी में भिगोते हैं और उसके बाद धूप में सुखाते हैं। हल्दी के पानी में भिगोने से धान खराब होने से बच जाता है और उसकी चमक भी बढ़ जाती है।

पदमन अपने कुशल और फुर्तीले हाथों से हर महीने औसतन 15 शिल्प बुन लेते हैं। उसी अवधि के दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी 40 से अधिक शिल्प तैयार कर लेते हैं। पदमन की पत्नी तुलसी मुंडा कहती हैं कि पदमन पूरे परिवार में शिल्प तैयार करने में सबसे तेज और होशियार है। यही कारण है कि भुवनेश्वर स्थित राज्य जनजातीय संग्रहालय ऐसे धान शिल्प बनवाने के लिए उन्हीं को काम सौंपता है।

जनजातीय संग्रहालय के क्यूरेटर, पुरुषोत्तम पटनायक, तुलसी द्वारा अपने पति के बारे में कही गई बातों पर हामी भरते हैं। पटनायक ने कहा कि पहले हमारे लिए काम करने वाले शिल्पकार ढीले और सुस्त थे, लेकिन पदमन बेहद ईमानदारी से रचनात्मक काम करते हैं।

पदमन का शिल्प उनके अपने गांव और आसपास के लोगों में हॉट केक की तरह बिकता है, खासकर अक्षय तृतीया, बाली यात्रा और दिवाली जैसे उत्सव के अवसरों के दौरान तो उनके तैयार किए गए देवी-देवताओं की बिक्री दस प्रतिशत तक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य की राजधानी में वार्षिक आदिवासी मेले सहित विभिन्न मेलों में भी अपनी बनाई वस्तुएं बेचता हूं। प्रत्येक शिल्प की कीमत 300 रुपये से लेकर 600 रुपये तक होती है। शिल्प की कीमत उसकी ऊंचाई, लंबाई-चौड़ाई आदि से तय होती है। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें या उनके परिवार को शिल्प के लिए कोई सरकारी सहायता मिली है, तो उन्होंने कहा कि अपना घर बनाने के लिए साल 2022 में हमें राज्य उद्योग विभाग की ओर से 1.30 लाख रुपये मिले थे। 

Padaman's Array of Creations I The Indian Tribal
पदमन की रचनाओं की श्रृंखला

धान की शिल्पकला पदमन को अपने पिता और दादा से विरासत में मिली थी, लेकिन वह इसमें लीक से हटकर कुछ नया करना चाहते थे। पहली बार 2012 में जिला उद्योग केंद्र, नबरंगपुर ने उन्हें और चार अन्य लोगों को छह महीने के प्रशिक्षण के लिए चुना। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें विशेष कला का प्रशिक्षण दिया जाना था। इस दौरान अपने कौशल को निखारने के साथ-साथ उन्होंने बांस के टुकड़ों और पीले, हरे, काले और लाल रंग के धागों की मदद से देशी धान सापुरी से विविध डिजाइन बनाने की दिशा में काम शुरू किया। 

उनके कुशल हाथों ने छोटी-छोटी बालियां, लॉकेट, हार और अंगूठियों के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं की छोटी और बड़ी मूर्तियां बनाईं। लेकिन, उनके लिए असली परीक्षा की घड़ी 2013 और 2015 के बीच आई, जब उन्हें पांच अन्य शिल्पकारों के साथ मानव संग्रहालय, भोपाल और क्षेत्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, मैसूर में आमंत्रित किया गया। पदमन और उनकी टीम ने मैसूर में अपने 10 दिवसीय प्रवास के दौरान 12 मूर्तियां बनाईं। इसी प्रकार उन्होंने भोपाल में 21 दिन में तीन आदिवासी देवताओं- झंगडा भीमा, रेला खंडूरी और टेंगुआ भीमा की विशाल मूर्तियां बनाईं।पदमन ने The Indian Tribal  से बातचीत में बताया कि भोपाल की यात्रा सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि हमें 10 किलोग्राम धान से सात फीट ऊंची मूर्तियां बनानी थीं। इनमें प्रत्येक का वजन 30 किलोग्राम से अधिक था।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

Support Our Mission

The Indian Tribal

For the past four-and-a-half years, we have travelled across India to bring to our readers the ‘Unknown, Lesser-Known Tribal Life’, which rarely finds space in the mainstream media.

We have done this without external funding, driven only by our conviction that India’s tribal heritage deserves to be documented with dignity, depth and authenticity.

If you like our work, and if it has informed, inspired or helped you understand India’s tribal/indigenous communities better, we invite you to become a part of this mission.

Your contribution will not merely fund a news platform. It will help preserve voices, traditions, histories and aspirations that form an invaluable part of India’s identity.

Because when an untold story is documented, a piece of India’s heritage is preserved forever.

Thanks
Editor

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

NCST undertakes review in Karnataka

The National Commission for Scheduled Tribes (NCST) on Thursday undertook a comprehensive review of the implementation of constitutional safeguards, welfare measures and development programmes for Scheduled Tribes in Karnataka at a review meeting. The meeting was chaired by Antar Singh Arya, Chairperson, NCST and attended by Jatothu Hussain, Member, Amit Nirmal, Joint Secretary, NCST, senior officers of the Commission, Karnataka’s Chief Secretary, Director General of Police, Additional Chief Secretaries, Principal Secretaries and Secretaries of various departments. The review was undertaken on the basis of a structured and detailed questionnaire circulated by the Commission in advance, the information and data furnished by the Government of Karnataka, grievances and petitions received from members of the Scheduled Tribe communities, feedback received prior to the review meeting, and observations arising from field visits previously undertaken by the Commission in Karnataka.
The Indian Tribal
Adivasi

Discover The Treasures Of Odisha’s Purvasha Folk And Tribal Art Museum

by The Indian Tribal
October 3, 2026

From tribal textiles and intricate palm-leaf engravings to folk paintings and traditional musical instruments, its collections offer a glimpse into diverse cultural legacies, Niroj Ranjan Misra gives us a tour

The Indian Tribal

Tana Bhagat Movement, Gandhi And Congress: The Nationalist Story Behind The History

September 30, 2026
The Indian Tribal

The Story Of Tana Bhagats  Hidden Between Colonial Records And Tribal Memory

September 29, 2026
The Indian Tribal

Tana Bhagat Movement: How A Tribal Resistance Challenged Colonial Rule And Social Hierarchies

September 28, 2026
The Indian Tribal

How Tribal Haats In Odisha Are Being Used to Improve Nutrition

September 24, 2026
The Indian Tribal

Karma Puja Across India: How Oraon, Munda, Santal, Ho, Kharia And Other Communities Keep The Tradition Alive

September 22, 2026
Tags: HindiOdisha
Previous Post

Healthy Dessert: Millet Kheer Of Kalahandi Tribals

Next Post

Sendham Sedi: A Kondh Marriage Made In Heaven

Top Stories

The Indian Tribal
Adivasi

TTAADC VC Polls: Tipra Motha Continues Dominance In Tripura’s Tribal Belt

October 6, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Maoists Gone, Chhattisgarh Turns Former Security Base Into Tribal Hostels

October 5, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Discover The Treasures Of Odisha’s Purvasha Folk And Tribal Art Museum

October 3, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा
  • केरल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • झारखंड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • त्रिपुरा
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.