• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Monday, April 13, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    सिर्फ 45 दिन का प्रशिक्षण और ओडिशा की इन आदिवासी महिलाओं ने गढ़ दी नई कहानी

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

    The Indian Tribal

    बंगाल के चाय बागानों में मासिक धर्म की वर्जनाएं तोड़ती आदिवासी ‘पैड वुमन’

    The Indian Tribal

    अरुणाचल की अनोखी जनजातीय कला ‘बोगरे’ में दिखती दो संस्कृतियों की कहानी

    The Indian Tribal

    बस्तर कॉफी की प्रीमियम ब्रांडिंग की तैयारी के बीच खेती पर पानी का संकट

    The Indian Tribal

    ब्रिक्स सीसीआई वी समिट 2026 में कल्पना सोरेन को ‘ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड’

    The Indian Tribal

    प्रकृति से ही सृजन और विलय: सरहुल पर्व पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 

    The Indian Tribal

    प्रकृति, परंपरा और आदिवासी जीवन-दर्शन का जीवंत उत्सव है सरहुल

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    सिर्फ 45 दिन का प्रशिक्षण और ओडिशा की इन आदिवासी महिलाओं ने गढ़ दी नई कहानी

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

    The Indian Tribal

    बंगाल के चाय बागानों में मासिक धर्म की वर्जनाएं तोड़ती आदिवासी ‘पैड वुमन’

    The Indian Tribal

    अरुणाचल की अनोखी जनजातीय कला ‘बोगरे’ में दिखती दो संस्कृतियों की कहानी

    The Indian Tribal

    बस्तर कॉफी की प्रीमियम ब्रांडिंग की तैयारी के बीच खेती पर पानी का संकट

    The Indian Tribal

    ब्रिक्स सीसीआई वी समिट 2026 में कल्पना सोरेन को ‘ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड’

    The Indian Tribal

    प्रकृति से ही सृजन और विलय: सरहुल पर्व पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 

    The Indian Tribal

    प्रकृति, परंपरा और आदिवासी जीवन-दर्शन का जीवंत उत्सव है सरहुल

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » हुनरमंद हाथों का कमाल है इनके कपड़े और आभूषण

हुनरमंद हाथों का कमाल है इनके कपड़े और आभूषण

अरुणाचल प्रदेश जैसे सुरम्य राज्य के जनजातियों के लोग अपने पहनावे को लेकर बहुत सचेत होते हैं। इनके कपड़े बहुत ही सुंदर डिज़ाइन और अनूठी सामग्री से बने होते हैं, जो बरबस ही ध्यान खींचते हैं। कैसे बनते हैं ये और कौन बनाता है इन्हें, बता रही हैं प्रोयशी बरुआ

January 16, 2023
हुनरमंद हाथों का कमाल है इनके कपड़े और आभूषण

ईटानगर

पूरब में भारत के आखिरी छोर पर बसे अरुणाचल प्रदेश में महिलाएं आमतौर पर टॉप, ब्लाउज, शॉल, कोट और यहां तक कि सैश के साथ लंबी स्कर्ट और रैपअराउंड पहनती हैं। पुरुष लुंगी, शॉल और कोट को पसंद करते हैं। ऊपरी परिधान के साथ घुटने तक की लंबाई वाली बिना आस्तीन की शर्ट इनकी विशिष्ट पारंपरिक पौशाक है।

आमतौर पर हरा, लाल, पीला, काला और सफेद रंग सभी जनजातियों के लोग पसंद करते हैं और ये रंग यहां खूब पहने जाते हैं । हालांकि भौगोलिक विविधता का असर अब ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन पर भी साफ-साफ दिखने लगा है।

इस पहाड़ी और बेहद खूबसूरत राज्य की न्यीशी, गालो, अपातानी, आदि, तागिन, बोरी, बोकार, इडु मिश्मी, मोनपा समेत अधिकांश जनजातियां जातीय रूप से समान मानी जाती हैं यानी इनके पूर्वज एक ही समझे जाते हैं। यही वजह है कि इनका पहनावा एक जैसा ही होता है। ये सभी जनजातियां अपनी अनूठी पारंपरिक बुनाई-कढ़ाई की कारीगरी और शिल्प-कला के लिए मशहूर हैं।

जहां तक पारंपरिक बुनाई की तकनीक का सवाल है, तो इसमें अपातानी जनजाति के लोग सबसे अधिक पारंगत माने जाते हैं। वे पेड़ों, बकरी और मानव बालों से तैयार किए गए रेशों से बुनाई में विभिन्न प्रकार की चित्रकारी व डिजाइन डालते हुए कोट, शॉल, स्कर्ट, सैश और रैपराउंड बनाते हैं।

The Indian Tribal Lifestyle - Arunachal Pradesh Weavers and Art & Craft

इसमें भी विशेष यह कि आदि, अपातानी और मिश्मी जैसी जनजातियों की महिलाएं अपने कपड़ों की बुनाई में ज्यामितीय पैटर्न जरूर डालती हैं। डिजाइन में कोण, टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं और धारियां इनके सबसे लोकप्रिय पैटर्न हैं। इन क्षेत्रों में पुष्प पैटर्न भी कपड़ों में खूब दिखता है, लेकिन वह भी ज्यामितीय आकार में ही होता है।

इन जनजातियों के पहनावे में जिंदगी के रंग और स्वभाव भी दिख जाते हैं। जैसे, आदि, अपातानी और न्यीशी जनजातियों के कपड़ों में सरल, सीधी रेखाएँ बहुतायत में मिलती हैं जो इनके अधिक अनुशासित रहन-सहन को दर्शाती हैं, जबकि मिश्मी थोड़ा अधिक उत्सवी पैटर्न को पसंद करते हैं।

अरुणाचल प्रदेश में इडु मिश्मी आदिवासी समूह को उनके विशिष्ट केश, वेशभूषा और उन पर उकेरे गए पैटर्न से आसानी से पहचाना जा सकता है। इडु मिश्मी जानजाति के लोग बेहतरीन शिल्पकार होते हैं। विशेष रूप से महिलाएं तो बहुत ही अच्छी बुनकर समझी जाती हैं। कमर करघे पर बनाए जाने वाले वस्त्रों के डिजाइनों में उनका सौन्दर्य बोध प्रतिबिंबित होता है।

लोक कथाएं

इस जनजातीय समूह में बुनाई की उत्पत्ति के बारे में बड़ी ही रोचक लोककथाएं सुनने को मिलेंगी। इडु मिश्मी जनजाति के लोगों का मानना है कि विश्व में सबसे पहले बुनाई हम्ब्रूमाई नाम की एक लडक़ी ने की थी। उसने बुनाई की कला एक नदी देवी से सीखी थी। हम्ब्रूमाई जाकर नदी के किनारे बैठ जाती थी और आसपास प्रकृति में फैले फूल-पौधों, पहाडिय़ों आड़ी-तिरछी पगडंडियों आदि के डिजाइन को देख अपनी बुनाई में उकेरती थी। नदी के पानी की तरंगें, पेड़-पौधों की हिलती हुई शाखाएं और फूल हम्ब्रूमाई की प्रेरणा बन गए और वह उनके जैसे डिजाइन कपड़े में बड़ी खूबसूरती से बनाने लगी।

हालांकि, हेयरम नाम की एक साही ने एक दिन उसके कपड़े देखे और उन्हें चुराने की जुगत में लग गई, क्योंकि इससे पहले उसने कभी भी इतनी सुंदर कोई चीज नहीं देखी थी।

ललचायी हेयरम ने एक दिन हम्ब्रूमाई की गुफा में चुपके-चुपके रेंगकर जाने का प्रयास किया, लेकिन उसका प्रवेश द्वार बहुत छोटा था। जैसे ही उसने अंदर घुसने की कोशिश की, तो पूरी गुफा ढह गई और हम्ब्रूमाई विशाल चट्टान के नीचे दब गई। उसका करघा भी टूट गया एवं उसके बुने हुए कपड़े के टुकड़े नदी में बहकर मैदानों में चले गए।

वहां तैरते कपड़ों को अन्य लोगों ने निकाल लिया और धीरे-धीरे उस कपड़े जैसी बुनाई सीख ली। ये डिजाइन तितलियों में बदल गए और हम्ब्रूमाई द्वारा बनाए गए पैटर्न आज भी उनके पंखों पर देखे जा सकते हैं।

दूसरी ओर, गालो जनजाति के लोगों का मानना है कि बुनाई की कला देवी पोडी बारबी ने किसी को सपने में सिखाई थी। हालांकि, ऐतिहासिक या पुरातात्विक रूप से इसे बारे में कोई तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध नहीं है कि वास्तव में अरुणाचल प्रदेश के लोगों ने बुनाई कब सीखी और कब से उन्होंने कपड़े पहनने शुरू किये।

आकर्षक आभूषण और जूते

अरुणाचल प्रदेश के आदिवासी लोग पारंपरिक गहनों और श्रंगार के अन्य सामान को खूब पसंद करते हैं। यहां हार, चूडिय़ां, अंगूठियां, पायल, बेल्ट, हेडगियर, हेडबैंड और यहाँ तक कि जूते और टोपी सुलेमानी की बड़ी रेंज देखने को मिलती है, जो पत्थर, पीतल, चांदी, सोना, फिऱोज़ा, लाल मूंगा, हाथी दांत और एम्बर से बनी होती हैं।

मोनपा जनजाति के लोग विशेष प्रकार की टोपी पहनते हैं, जिसे नगामा शोम कहा जाता है। खोपड़ी के आकार की यह खूबसूरत टोपी याक के बालों से बनाई जाती है। इसी प्रकार मोनपा लोगों के पारंपरिक जूते होते हैं जिन्हें महिलाएं और पुरुष दोनों पहनते हैं। ये वैसे तो ऊन के बने होते हैं, लेकिन इनके तलवे याक या गाय के चमड़े से तैयार किए जाते हैं।

ये मजबूत तो होते ही हैं, लेकिन बनाते समय इनमें खूबसूरती का भी विशेष ख्याल रखा जाता है।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Gujarat CM launches schemes worth Rs 362 cr for tribal belt

Aiming to improve access to basic services and agricultural support in Gujarat’s tribal regions, Chief Minister Bhupendra Patel on Monday launched a series of infrastructure and irrigation projects including road connectivity, public facilities, and large-scale water supply schemes. The State government said it sanctioned works worth Rs 362.57 crore under the 'Vanbandhu Kalyan Yojana' to strengthen infrastructure across the tribal belt stretching from Ambaji to Umargam. The package includes 293 projects, comprising 325.81 km of roads to connect tribal villages with schools and primary health centres, along with related structural construction works. "The works were approved to ensure that essential services such as education and healthcare reach tribal communities easily and promptly under the scheme, inspired by Prime Minister Narendra Modi," the Government said in a statement.
The Indian Tribal
आदिवासी

बंगाल के चाय बागानों में मासिक धर्म की वर्जनाएं तोड़ती आदिवासी ‘पैड वुमन’

by The Indian Tribal
April 8, 2026

कम मजदूरी और शौचालयों की कमी के कारण चाय बागान की महिला मजदूरों के लिए मासिक धर्म हर महीने एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बन जाता है। लेकिन इस उरांव समुदाय की इंजीनियर-से-नृत्यांगना बनी युवती की जमीनी पहल लंबे समय से व्यवस्था द्वारा नजरअंदाज की गई महिला श्रमिकों के [...]

The Indian Tribal

अरुणाचल की अनोखी जनजातीय कला ‘बोगरे’ में दिखती दो संस्कृतियों की कहानी

April 2, 2026
The Indian Tribal

PVTG Chenchu Youth Lead Tiger Conservation In Nagarjunasagar-Srisailam Reserve

March 30, 2026
The Indian Tribal

Orphaned Isak, Ailing Anai: Northeast Weightlifters Power Through Odds To Strike Gold At Khelo India Tribal Games 2026

March 29, 2026
The Indian Tribal

बस्तर कॉफी की प्रीमियम ब्रांडिंग की तैयारी के बीच खेती पर पानी का संकट

March 27, 2026
The Indian Tribal

Inaugural Khelo India Tribal Games 2026 Gets A Grand Opening In Bastar

March 26, 2026
Previous Post

Military Tattoo And Tribal Dance Festival In New Delhi Next Week

Next Post

Month-Long Tribal Yatra ‘To Free Parasnath Hills From Jains’

Top Stories

मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद
आदिवासी

मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

April 11, 2026
The Indian Tribal
Assam

Assam, Puducherry Register Record-Breaking Voter Turnout; Kerala Not Too Bad Either

April 9, 2026
The Indian Tribal
आदिवासी

बंगाल के चाय बागानों में मासिक धर्म की वर्जनाएं तोड़ती आदिवासी ‘पैड वुमन’

April 8, 2026
Load More
  • About Us
  • Contact
  • Team
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.