• About
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Sitemap
No Result
View All Result
Support Our Mission
Monday, October 5, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    मेघालय के आदिवासी समुदाय बचा रहे जंगल और जल स्रोत, बालपाक्रम राष्ट्रीय उद्यान में संरक्षण की नई मिसाल

    The Indian Tribal

    ओडिशा के नबरंगपुर में आदिवासी किसानों की मक्का खेती ने कैसे बदली तस्वीर

    The Indian Tribal

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी ट्रैकर्स और AI मिलकर बचा रहें हैं दुर्लभ वन्यजीव

    The Indian Tribal

    हाशिए से राष्ट्रीय केंद्र तक: बदल रही है भारत के आदिवासी समुदायों की कहानी

    The Indian Tribal

    शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

    The Indian Tribal

    मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान ने 10 सालों में बचाईं धान की 100 से ज्यादा देशी किस्में

    The Indian Tribal

    आदिवासी समुदायों में पारंपरिक दाइयों की भूमिका क्यों अब भी कायम है, जब सरकार संस्थागत प्रसव पर दे रही है जोर?

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    मेघालय के आदिवासी समुदाय बचा रहे जंगल और जल स्रोत, बालपाक्रम राष्ट्रीय उद्यान में संरक्षण की नई मिसाल

    The Indian Tribal

    ओडिशा के नबरंगपुर में आदिवासी किसानों की मक्का खेती ने कैसे बदली तस्वीर

    The Indian Tribal

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी ट्रैकर्स और AI मिलकर बचा रहें हैं दुर्लभ वन्यजीव

    The Indian Tribal

    हाशिए से राष्ट्रीय केंद्र तक: बदल रही है भारत के आदिवासी समुदायों की कहानी

    The Indian Tribal

    शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

    The Indian Tribal

    मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान ने 10 सालों में बचाईं धान की 100 से ज्यादा देशी किस्में

    The Indian Tribal

    आदिवासी समुदायों में पारंपरिक दाइयों की भूमिका क्यों अब भी कायम है, जब सरकार संस्थागत प्रसव पर दे रही है जोर?

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Support Our Mission
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » विविध » कान्हा टाइगर रिजर्व – ढलानदार छत वाले खूबसूरत घरों में बसी आदिवासी संस्कृति

कान्हा टाइगर रिजर्व – ढलानदार छत वाले खूबसूरत घरों में बसी आदिवासी संस्कृति

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के आसपास दूर तक फैली हरियाली से घिरे कच्ची मिट्टी से बने ढलान वाली छत के दो मंजिले खूबसूरत घर हर किसी का मन मोह लेते हैं। पेश है The Indian Tribal की रिपोर्ट

January 29, 2024
The Indian Tribal | मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व | गुदमा गांव में भारी बारिश से बचने और भंडारण के लिए ढलानदार दोहरी छत वाला एक घर

गुदमा गांव में भारी बारिश से बचने और भंडारण के लिए ढलानदार दोहरी छत वाला एक घर (तस्वीरें: दीपान्विता गीता नियोगी)

मंडला/बालाघाट

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध मक्की गेट के खूबसूरत परिदृश्य देखकर बड़ा ही सुकून मिलता है। लंबी चांदी सी सफेद केन घास मंद-मंद हवा में इधर-उधर हिलती-डुलती बिल्कुल प्रकृति की बलाए लेकर झूमती सी प्रतीत हो रही है। ऐसे अनगिनत प्राकृतिक नजारों के अलावा जो चीज सबसे अधिक ध्यान खींचती है, वे हैं यहां ढलानदार छत वाले कच्ची मिट्टी के दो तले घर। ये घर केवल रिहायश ही नहीं हैं, इनकी दरो-दीवारों पर, कमरों में, छत पर यानी हर जगह आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 

कान्हा टाइगर रिजर्व के पास कुरकु ट्टी चेकपोस्ट पर तैनात भवानीलाल यादव इन प्राकृतिक दृश्यों को निहारते हुए अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वह वन विभाग में 1980 से कार्यरत हैं। पूछने पर तपाक से कहते हैं, यहां जो कोई आता है, वह अभिभूत होकर यहीं का बन जाता है। 

मक्की रेंज में तैनात बीट गार्ड लक्ष्मी मरावी ने The Indian Tribal को बताया कि ये अनूठे घर इस तरह बने होते हैं कि परिवार बड़ा होने पर जरूरत पड़े तो इनके ऊपर एक और छत डालकर रहने की जगह तैयार की जा सके। घर के ऊपर वाले हिस्से को पाटन कहते हैं और इसमें अमूमन धान और ज्वार-बाजरा जैसे अनाज सुरक्षित रखे जाते हैं। वह बताती हैं कि पूरे कान्हा टाइगर रिजर्व के आसपास रहने वाले गोंड जनजाति के अधिकांश लोग इसी शैली में घर बनाते हैं।

Tribal Houses in Kanha, MP
सुकली बाई टेकाम कान्हा के बामनी गांव में अपनी बेटी के घर पर हैं

पास के बामनी गांव में गोंड समुदाय की सुकली बाई टेकम ने इन घरों की विशिष्टता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हमें हर साल घर की दीवार को गाय के गोबर से लीपना पड़ता है। वह बताती हैं कि कई घरों में ऊपरी कमरा या पाटन को स्टोर रूम के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया जाता, लेकिन हर घर पर यह खूबसूरती बढ़ाने के लिए बनाया जाता है। यदि ऊपर स्टोर रूम बनाते हैं, तो मकान की ऊंचाई और बढ़ जाती है और अगर ऊंचाई कम रखते हैं, तो उसमें पाटन नहीं बनाया जाता। केवल हल्का ढलान बनाते हैं।

पड़ोसी मोवाला गांव की रहने वाली सुकली बाई बामनी गांव में अपनी बेटी के घर आई हुई थीं। यहां से उनका गांव पांच किलोमीटर दूर है और वह यहां तक पैदल ही चलकर आई हैं। वह बताती हैं कि इन घरों की दीवारों को मजबूती देने के लिए बनाते समय इनमें बाजरे के तिनके या भूसा मिलाया जाता है। इससे दीवारें इतनी मजबूत हो जाती हैं कि वर्षों तक यूं ही खड़ी रहती हैं। इन घरों की एक विशेषता यह है कि ये चिलचिलाती गर्मी के मौसम में भी ठंडे रहते हैं। 

Mud Houses of Kanha Tribals
मिट्टी की दीवारों पर हर साल प्लास्टर करना पड़ता है
Mud Houses of Kanha tribal
छत को सहारा देने वाली लकड़ी की बीम संरचनाएँ ध्यान देने योग्य हैं

सुकली बाई ने बताया कि घर बनाने के लिए पास के गांवों से मिट्टी लायी जाती है, लेकिन देखना होता है कि यह अच्छी गुणवत्ता की हो। कई जगह लोग दिवाली के आसपास अपने घरों की दीवारों को चूने से रंगते हैं। इससे इनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। मिट्टी के घरों को मजबूत लकड़ी की कड़ी का सहारा देकर रोका जाता है। इस तरह इनसे लगते और कमरे आसानी से बनाए जा सकते हैं।

ढलान वाली छत बनाने के बारे में गुडमा गांव में महार समुदाय के कुंदन लाल वासनिक कहते हैं कि यहां अत्यधिक बारिश में ढहने से बचाने के लिए घर की छत ढलानदार बनाई जाती है, ताकि पानी आसानी से नीचे आ सके और कहीं ठहरकर दीवारों में न रिसे। इन मकानों की छत पर लाल रंग की खपरैल डाली जाती हैं, जिन्हें मिट्टी से घर पर ही तैयार किया जाता है। बारिश के कारण ये खपरैल धीरे-धीरे खराब हो जाती हैं। इसलिए हर तीन-चार साल में इन्हें बदलना पड़ता है।

Tribal houses in Kanha
सानियारो तेकाम अंदर से दिखाते हैं कि कैसे पाटन और छत लकड़ी के बीम और बांस पर टिके हुए हैं

बंधा टोला गांव में एक बहुत ही खूबसूरत घर दिखा, जिसमें बड़ा सा स्टोर रूम भी था। उसमें अनाज भरा था। स्टोर रूम तक पहुंचने के लिए घर के अंदर ही सीढिय़ां बनी हुई थीं। इन सीढिय़ों पर अमूमन अंधेरा रहता है, क्योंकि ये घर के ऐसे हिस्से में बनी होती हैं, जहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती। कमरे की छत मजबूत लकड़ी के भारी-भरकम लट्ठों या कड़ी डालकर रोकी जाती है। छत को सहारा देने के लिए ऐसे कड़ी खड़ी और पट दोनों तरह से रखी जाती हैं। इसके अलावा इन घरों में एक और चीज खास देखने को मिली, वह मिट्टी से बना आयताकार कंटेनर, जिसे स्थानीय बोली में घोरसी कहते हैं। बैगा जनजाति के सानियारो टेकम बड़े गर्व से बताते हैं कि इन घोरसी में पांच कुंतल धान आराम से रखा जा सकता है। लोग अमूमन इसे बिल्कुल सील बंद करके रखते हैं, ताकि अनाज खराब न हो।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

Support Our Mission

The Indian Tribal

For the past four-and-a-half years, we have travelled across India to bring to our readers the ‘Unknown, Lesser-Known Tribal Life’, which rarely finds space in the mainstream media.

We have done this without external funding, driven only by our conviction that India’s tribal heritage deserves to be documented with dignity, depth and authenticity.

If you like our work, and if it has informed, inspired or helped you understand India’s tribal/indigenous communities better, we invite you to become a part of this mission.

Your contribution will not merely fund a news platform. It will help preserve voices, traditions, histories and aspirations that form an invaluable part of India’s identity.

Because when an untold story is documented, a piece of India’s heritage is preserved forever.

Thanks
Editor

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

NCST undertakes review in Karnataka

The National Commission for Scheduled Tribes (NCST) on Thursday undertook a comprehensive review of the implementation of constitutional safeguards, welfare measures and development programmes for Scheduled Tribes in Karnataka at a review meeting. The meeting was chaired by Antar Singh Arya, Chairperson, NCST and attended by Jatothu Hussain, Member, Amit Nirmal, Joint Secretary, NCST, senior officers of the Commission, Karnataka’s Chief Secretary, Director General of Police, Additional Chief Secretaries, Principal Secretaries and Secretaries of various departments. The review was undertaken on the basis of a structured and detailed questionnaire circulated by the Commission in advance, the information and data furnished by the Government of Karnataka, grievances and petitions received from members of the Scheduled Tribe communities, feedback received prior to the review meeting, and observations arising from field visits previously undertaken by the Commission in Karnataka.
The Indian Tribal
Adivasi

Tana Bhagat Movement, Gandhi And Congress: The Nationalist Story Behind The History

by The Indian Tribal
September 30, 2026

Gandhi’s arrival in the Tana Bhagat imagination opened a new chapter, but it did not erase the movement’s earlier concerns or identity. What happened next reveals a fascinating intersection of tribal resistance, nationalism and the search for a different social order, Amit Kumar writes. Part-3

The Indian Tribal

The Story Of Tana Bhagats  Hidden Between Colonial Records And Tribal Memory

September 29, 2026
The Indian Tribal

Tana Bhagat Movement: How A Tribal Resistance Challenged Colonial Rule And Social Hierarchies

September 28, 2026
The Indian Tribal

How Tribal Haats In Odisha Are Being Used to Improve Nutrition

September 24, 2026
The Indian Tribal

Karma Puja Across India: How Oraon, Munda, Santal, Ho, Kharia And Other Communities Keep The Tradition Alive

September 22, 2026
The Indian Tribal

Karam Parab: The Sacred Tree, Two Brothers And A Festival Connecting Forest, Farm, Community

September 20, 2026
Tags: LifestyleMadhya PradeshThe Indian Tribal
Previous Post

Females Again Outdo Males In Higher Education Enrolment: AISHE

Next Post

Odisha Nods LABHA Scheme To Benefit 1 Cr Tribals

Top Stories

The Indian Tribal
Adivasi

Discover The Treasures Of Odisha’s Purvasha Folk And Tribal Art Museum

October 3, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Tana Bhagat Movement, Gandhi And Congress: The Nationalist Story Behind The History

September 30, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

The Story Of Tana Bhagats  Hidden Between Colonial Records And Tribal Memory

September 29, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा
  • केरल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • झारखंड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • त्रिपुरा
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.