• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Thursday, May 29, 2025
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    आयोग लाएगा आदिवासी ज़मीन की खरीद-बिक्री पर थाना क्षेत्र की बाध्यता पर स्पष्टता

    झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

    झारखंड में बनेगा जनजातीय विश्वविद्यालय 

    The Indian Tribal

    सौर ऊर्जा ने भगाया अंधेरा, झिलमिला उठे आदिवासियों के भविष्य के सपने

    The Indian Tribal

    जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव को चित्रों में उकेरने की अनूठी पहल

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के महान विभूतियों की संघर्ष गाथा हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाएंगे: हेमन्त सोरेन

    Bastar Touris,

    इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ने पर्यटन गाइड बन आदिवासी जीवन को दुनिया के समक्ष लाने का बीड़ा उठाया है

    Surrendered Naxalites - The Indian Tribal

    कभी थी पुलिस उनके पीछे, आज पुलिस बन वे नक्सलियों के पीछे

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    आयोग लाएगा आदिवासी ज़मीन की खरीद-बिक्री पर थाना क्षेत्र की बाध्यता पर स्पष्टता

    झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

    झारखंड में बनेगा जनजातीय विश्वविद्यालय 

    The Indian Tribal

    सौर ऊर्जा ने भगाया अंधेरा, झिलमिला उठे आदिवासियों के भविष्य के सपने

    The Indian Tribal

    जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव को चित्रों में उकेरने की अनूठी पहल

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के महान विभूतियों की संघर्ष गाथा हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाएंगे: हेमन्त सोरेन

    Bastar Touris,

    इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ने पर्यटन गाइड बन आदिवासी जीवन को दुनिया के समक्ष लाने का बीड़ा उठाया है

    Surrendered Naxalites - The Indian Tribal

    कभी थी पुलिस उनके पीछे, आज पुलिस बन वे नक्सलियों के पीछे

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » प्रकृति पर्व सरहुल पर अलग सरना धर्म कोड की माँग बुलंद करेगा आदिवासी समुदाय

प्रकृति पर्व सरहुल पर अलग सरना धर्म कोड की माँग बुलंद करेगा आदिवासी समुदाय

सरहुल की शोभायात्रा हर वर्ष कुछ न कुछ सामाजिक संदेश देने के साथ आदिवासियों के हितों से जुड़े मुद्दों को दर्शाती है। झारखंड का आदिवासी समुदाय इस बार इस तीन दिवसीय महोत्सव के जुलूस में सरना धर्म कोड को प्रमुखता से दर्शाने की तैयारी में है। 'सरना धर्म कोड नहीं, तो वोट नहीं,' मुख्य मुद्दा होगा, बता रहे हैं सुधीर कुमार मिश्रा

March 22, 2023
The Indian Tribal

सरहुल की शोभा यात्रा में झूमते, नाचते, गाते लोग

रांची

झारखंड का आदिवासी समुदाय 24 मार्च को सरहुल मनाएगा। यहां के सदान (गैर-आदिवासी) भी इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। सरहुल पर्व को लेकर झारखंड में जगह-जगह अखड़ा और सरना स्थल सज चुके हैं, जहां विधि-विधान के साथ सरहुल की पूजा पहान करेंगे।

सरहुल चैत शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। रांची में सरहुल के दिन निकलनेवाली शोभा यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी, जिसमें इस बार लगभग 2 लाख आदिवासियों के जुटने की संभावना है। प्रकृति और पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देने वाला पर्व सरहुल की झांकियों में इस बार सरना कोड की मांग उठेगी।

The Indian Tribal
फूलों से सजा आकर्षक सरना स्थल

जुलूस में सरना धर्म कोड को प्रमुखता से दर्शाने की तैयारी है। ‘सरना धर्म कोड नहीं, तो वोट नहीं,’ मुख्य मुद्दा होगा। समुदाय ने 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले अलग सरना धर्म कोड देने की माँग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है । इसके अलावा ‘कुर्मी को एसटी बनाना बंद करो’, ‘1932 का खतियान, झारखंड की पहचान’ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश झांकियों में दिया जाएगा। महिलाएं लाल पाढ़ की सफेद साड़ी और पुरुष सफेद धोती और पगड़ी में पारंपरिक वाद्ययंत्रों- ढोल, मांदर, तुरही, बांसुरी के साथ जुलूस में हिस्सा लेंगे।

झारखंड, बंगाल, ओडिशा, असम और बिहार में आदिवासी समुदाय का बड़ा तबका अपने आपको सरना धर्म का अनुयायी बताता है। वे प्रकृति की पूजा करते हैं जबकि हिन्दू मूर्ति पूजक हैं। आदिवासी समुदाय के नेता बताते हैं कि पिछली जनगणना में करीब 50 लाख लोगों ने सरना धर्म मानने की बात कही जबकि सिर्फ 45 लाख जैनियों ने अलग जैन धर्म के अनुयायी होने की बात कही फिर भी जैन धर्म को अलग कोड के साथ मान्यता मिल गई जो आदिवासियों के साथ अन्याय है।

सरहुल पर धरती और सूरज का विवाह

राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु डॉ प्रवीण उरांव ने The Indian Tribal को बताया कि सरहुल के दिन पहान (पुरोहित) प्रतीकात्मक रूप से धरती और सूरज का विवाह रचाते हैं। इसमें पहान की पत्नी सहभागी बनती है। सरहुल का संपूर्ण अनुष्ठान सृष्टि-प्रक्रिया की पुनरावृत्ति है, जिसे हर वर्ष संपन्न किया जाता है, ताकि जंगल में सृष्टि का क्रम निर्बाध जारी रहे। सरहुल में सखुआ के पेड़ व फूल का विशेष महत्व है, जिसकी सरना स्थल पर पूजा की जाती है।

The Indian Tribal
पहान (पुजारी) को स्नान करवाते, उनके पैर धोते आदिवासी समुदाय के लोग

क्या-क्या होता है सरहुल के तीन दिनों में?

तीन दिवसीय सरहुल महोत्सव के तहत पहले दिन उपवास, दूसरे दिन सरहुल पूजा और शोभा यात्रा व तीसरे दिन फूलखोंसी का रस्म होता है। सरहुल पूजा से एक दिन पहले (यानी पहले दिन) गांव के पहान राजा (पुरोहित) उपवास कर पूजा के लिए मिट्टी लाते हैं। गांव की नदी या तालाब से नए घड़े में पानी भरकर गांव के सरना स्थल में रखा जाता है।

दूसरे दिन पहान राजा, गांव के लोग, बड़े-बुजुर्ग और घर के पुरुष उपवास कर अपने घर में पूजा कर, सरना स्थल पर लोटा में पानी भरकर ले जाते हैं। पहान राजा मां सरना, बाबा धर्मेश, सिंगबोंगा और गांव के देवी-देवता का स्मरण कर राज्य, जिला, गांव, देश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, अच्छी फसल के लिए पूजा करते हैं। फुटकल, बड़हड़, कचनार, कोयनार फूल की सब्जी बनाकर मीठी रोटी के साथ धरती मां को नैवेद्य चढ़ाकर पूजा की जाती है। फिर इसी प्रसाद को बांटा जाता है।

सरहुल के अगले दिन (यानी तीसरे दिन) फूलखोंसी की जाती है। पहान राजा घड़े में पानी और सखुआ फूल लेकर सरना स्थल से शुरू कर गांव के हर घर में जाकर मिट्टी की छाप छोड़ते हैं और घर के दरवाजे में सखुआ फूल “खोंसते” हैं। महिलाओं के जूड़े व पुरुषों के कान पर सखुआ फूल “खोंसा” जाता है। घर के लोग पहान राजा के पैर धोकर आशीर्वाद लेते हैं।

The Indian Tribal
सरहुल में हवा और वर्षा की भविष्यवाणी सरना स्थल पर पानी से भरे घड़ों को देख कर किया जाता है

कैसे करते हैं मौसम की भविष्यवाणी?

राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु डॉ प्रवीण उरांव

सरहुल में हवा और वर्षा का भी शगुन देखा जाता है। इसके लिए सरना स्थल पर दो घड़ों में पानी भरकर रखा जाता है। राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु डॉ प्रवीण उरांव बताते हैं कि घड़े के ऊपर से अगर पानी बहने लगे, तो अधिक वर्षा की भविष्यवाणी पहान करते हैं। वहीं, अगर घड़े का पानी कम हो जाए, तो कम वृष्टि की आशंका रहती है। इसके अलावा घड़े के जिस हिस्से में अधिक नमी रहती है, उससे दिशा का बोध होता है कि पानी उत्तर, पूर्व, दक्षिण या पश्चिम से आएगा। डॉ प्रवीण कहते हैं कि आदिवासियों की प्रकृति की समझ इतनी गहरी और सटीक होती है कि पहान की मौसम की भविष्यवाणी शत-प्रतिशत सही निकलती है। खेती ठीक से होगी या नहीं, मनुष्य और जीव-जंतुओं को किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं होगी, इस तरह की भविष्यवाणी भी पहान करते हैं।

सरहुल की लोक कथाएं

पृथ्वी की बेटी बिंदी अप्रतिम सुंदरी थी। एक बार पाताल के राजा ने उसे देखा और उस पर मोहित हो गया। वह उसे अपने साथ पाताल ले गया। बेटी के वियोग में धरती मां उदास रहने लगी। चारों तरफ मातम का माहौल पसर गया। बिंदी भी उदास थी, लेकिन पाताल राजा उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। बहुत अनुनय-विनय के बाद आखिरकार राजा ने बिंदी को कुछ दिनों के लिए धरती पर जाने की अनुमति दी। बिंदी के आगमन से धरती प्रफुल्लित हो उठी जिससे पेड़ पौधे सब खिल उठे। इसलिए शाल पुष्प को प्रतीक मानकर गांव के पहान ग्राम वासियों के साथ मिलकर इस पर्व का आयोजन करते हैं। इस मिथक के पीछे एक दर्शन है और विज्ञान भी। विज्ञान यह कि संसार में जब भी सृष्टि हुई है, सूर्य और पृथ्वी की अंतर क्रिया से हुई है। इस दृष्टि से सरहुल सृष्टि के सृजन का पर्व है।

सरहुल से जुड़ी एक अन्य लोककथा है कि दो भाई थे। बड़े का नाम था बा-बीर सिंह और छोटे का नाम था मागे बीर सिंह। दोनों भाइयों ने अपने-अपने जन्म मास के अनुरूप पर्व मनाने का निश्चय किया। ‘बा’ का अर्थ होता है साखू (सखुआ) के फूलों का महीना और ‘बीर’ का अर्थ जंगल, ‘मागे’ का तात्पर्य माघ महीना है। बड़े के जन्मदिन पर बा पर्व सरहुल मनाने और मागे के जन्म पर मागे पर्व में धांगड़-नौकर की छुट्टी का उत्सव मनाने की परंपरा है। आज भी इसी उपलक्ष्य में सरहुल मनता है।

मुंडा जनजाति की पौराणिक कथा के अनुसार सरहुल का सीधा संबंध राजा दशरथ से है। दशरथ की तीन रानियों से भी संतान नहीं हुई। तब राजा दशरथ ने श्रृंगी ऋषि से संतान की इच्छा जताई। उन्होंने राजा को एक फल दिया और तीनों रानियों को बांटकर खिलाने को कहा। राजा ने अभिमंत्रित फल छोटी रानी सुमित्रा को दे दिया। तीनों रानियों से राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न उत्पन्न हुए। एक दिन धाई इनके कपड़े धोने नदी गई। कपड़े धोते समय कपड़ों में बहुत सारी मछलियां, केकड़े, फंस गए। उसे लेकर धाई घर आई, लोगों ने इसे ईश्वर का प्रसाद समझकर ग्रहण किया। इस प्रथम दिवस को हाईकड़कोम कहा गया। दूसरे दिन चार बच्चों को जाति में सम्मिलित करने के लिए छठी की गई, पत्तों के आसन पर बिठा कर दोना पत्तल में साबुत उड़द की दाल और भात सबको खिलाया गया, इसे उड़द का दिन कहा गया। तीसरे दिन राजा ने गांव वालों को उत्सव मनाने को कहा। जंगल के साखू और निलई के सुगंधित फूलों से सरना, अखड़ा और घर द्वार सजाए गए। मुर्गे, बकरे की बलि देकर पूजा करने तथा प्रसाद ग्रहण करने का विधान किया गया। चौथे दिन जंगल से लाए गए फूल पत्तों का विसर्जन किया गया। तभी से मुंडा जनजाति समाज में सरहुल का उत्सव मनाया जाने लगा।

The Indian Tribal
नृत्य करते आदिवासी छात्र-छात्राएं

और क्या मान्यता है?

प्रकृति एक व्यापक शब्द है जो पर्यावरण में पाए जानेवाले सभी सजीवों से संबंधित है। सरहुल पर्व में प्रकृति समेत संपूर्ण जीवजगत के कल्याण की कामना की जाती है। सरहुल मनाने वाले इस पर्व से पूर्व नए फल ग्रहण नहीं करते, खेतों में खाद नहीं डालते और बीजों की बुवाई नहीं करते क्योंकि, आदिवासी सरहुल से पूर्व पृथ्वी को कुंवारी कन्या की तरह समझते हैं।

रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के समन्वयक डॉ हरि उरांव ने The Indian Tribal को बताया कि आदिवासी प्रकृति के महत्व को आदिकाल से समझते थे। वे जानते थे कि पृथ्वी पर पेड़-पौधे नहीं बचे तो मनुष्य, जीव-जंतु सबको जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। प्रकृति आदि काल से ही मानव जाति के लिए महत्वपूर्ण रही है। प्रकृतिपूजक आदिवासी समुदाय इसे समझता है।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Web Stories

Bastar’s Famed Tuma Craft On Verge Of Extinction
Bastar’s Famed Tuma Craft On Verge Of Extinction
By The Indian Tribal
7 Tribal-linked Odisha Products Get GI Tag
7 Tribal-linked Odisha Products Get GI Tag
By The Indian Tribal
Traditional Attire Of Pawara Tribeswomen Losing Its Charm
Traditional Attire Of Pawara Tribeswomen Losing Its Charm
By The Indian Tribal
Tuma Art Going Extinct
Tuma Art Going Extinct
By The Indian Tribal

Update

Gond artists call on President

A group of artists of Gond art of Madhya Pradesh and Madhubani art of Bihar called on the President Droupadi Murmu on May 26, 2025 as part of the ‘Artists in Residence’ programme in Rashtrapati Bhavan. The traditional art forms of India are being showcased in the programme—Kala Utsav—in their original forms. Kala Utsav provides a platform to the folk, tribal and traditional artists who have continued the varied forms of art since generations. The artists are staying at Rashtrapati Bhavan from May 20 to 27, 2025 under the Artists-in-Residence programme. The President witnessed their paintings created during their stay at Rashtrapati Bhavan. She appreciated their contribution to India's important traditional art forms and wished them success in their future artistic endeavour.
The Indian Tribal
Madhya Pradesh

Conservation And Education Go Hand-In-Hand In Kanha Tiger Reserve

by The Indian Tribal
May 5, 2025

Deepanwita Gita Niyogi gets to know how an eight-year-old initiative is helping over 100 students, mostly tribals, from villages within a radius of 15 km of the big cats’ habitat

The Indian Tribal

Reluctant Tribals Try Their Hands On Strawberry Farming In Odisha

April 26, 2025
Mahua flowers, The Indian Tribal

Of Summers, Mahua And Tribals

April 20, 2025
The Indian Tribal

Once Much Sought-After, Santali Jatra Troupes Gasping For Breath Now

March 19, 2025
The Indian Tribal

Tribal Woman Achiever: Youngest Minister In Hemant Soren Government

March 8, 2025
झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

झारखंड में बनेगा जनजातीय विश्वविद्यालय 

March 3, 2025
Tags: AdivasiindigenouscommunitiesjharkhandSarhul BeliefsSarhul FestivalSarhul MythologySarhul TraditionsScheduled Tribes of IndiaThe Indian TribalThe Indian Tribal Culture
Previous Post

क्या कभी लुगुबुरु घंटाबाड़ी गए हैं आप?

Next Post

सरहुल पर हुई भविष्यवाणी, आई खुशखबरी

Top Stories

Andaman And Nicobar Islands
News

Tribal Affairs Ministry Examining Objections To Great Nicobar Project: Jual Oram

May 27, 2025
The Indian Tribal
Adivasi

SHGs Make PVTG Kamar Women Self-Dependent

May 24, 2025
The Indian Tribal
आदिवासी

आयोग लाएगा आदिवासी ज़मीन की खरीद-बिक्री पर थाना क्षेत्र की बाध्यता पर स्पष्टता

May 21, 2025
Load More
Next Post
सरहुल शोभायात्रा में नाचते गाते लोग

सरहुल पर हुई भविष्यवाणी, आई खुशखबरी

The Indian Tribal |Tribal Artistes Enacting The Play Jugi Triyao

A Tribal Theatre Group In A League Of Its Own

  • About Us
  • Contact
  • Team
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

Bastar’s Famed Tuma Craft On Verge Of Extinction 7 Tribal-linked Odisha Products Get GI Tag Traditional Attire Of Pawara Tribeswomen Losing Its Charm Tuma Art Going Extinct