• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Monday, March 9, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    बांसवाड़ा की दो सशक्त आदिवासी महिलाएं रच रहीं सामाजिक बदलाव की नई कहानी

    The Indian Tribal

    बेटियों की शिक्षा की बनी ढाल, रोके पाँच बाल विवाह

    The Indian Tribal

    घूंघट और घर से बाहर निकल नेतृत्व क्षमता की मिसाल बन रही हैं राजस्थान की ये आदिवासी महिलाएं

    The Indian Tribal

    सिक्किम में स्केटबोर्डिंग बना जनजातीय युवाओं की नई पहचान

    The Indian Tribal

    बाघों का खौफ और शादी का संकट: क्या पलायन ही गोंड आदिवासियों का एकमात्र विकल्प है?

    The Indian Tribal

    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: जिसने भारत को आदिवासी चेतना दी

    The Indian Tribal

    क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

    The Indian Tribal

    बीज, मिट्टी और गीतों के ज़रिये जैविक खेती मिशन पर है यह आदिवासी किसान

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    बांसवाड़ा की दो सशक्त आदिवासी महिलाएं रच रहीं सामाजिक बदलाव की नई कहानी

    The Indian Tribal

    बेटियों की शिक्षा की बनी ढाल, रोके पाँच बाल विवाह

    The Indian Tribal

    घूंघट और घर से बाहर निकल नेतृत्व क्षमता की मिसाल बन रही हैं राजस्थान की ये आदिवासी महिलाएं

    The Indian Tribal

    सिक्किम में स्केटबोर्डिंग बना जनजातीय युवाओं की नई पहचान

    The Indian Tribal

    बाघों का खौफ और शादी का संकट: क्या पलायन ही गोंड आदिवासियों का एकमात्र विकल्प है?

    The Indian Tribal

    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: जिसने भारत को आदिवासी चेतना दी

    The Indian Tribal

    क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

    The Indian Tribal

    बीज, मिट्टी और गीतों के ज़रिये जैविक खेती मिशन पर है यह आदिवासी किसान

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » द इंडियन ट्राइबल / उप्लाब्धिकर्ता » लंदन की धरती पर बिखेरी झारखंड के सांस्कृतिक रंगों की छटा

लंदन की धरती पर बिखेरी झारखंड के सांस्कृतिक रंगों की छटा

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 90 किलोमीटर दूर एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आने वाली आर्टिस्ट ने राज्य सरकार की छात्रवृत्ति के जरिए अपने सपनों को उड़ान दी और ब्रिटेन के डॉकलैंड्स के ईस्ट लंदन यूनिवर्सिटी पहुंच मचा दी हलचल। सुधीर कुमार मिश्रा से इस होनहार कलाकार ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में खुलकर बात की

October 13, 2024
Tribal Artist Fine Arts

ज्योति पारंपरिक कौशल का उपयोग कर काम कर रही हैं

रांची

बचपन के दिनों में वह अक्सर गांव की महिलाओं को घर की दीवारों और फर्श को मिट्टी तथा गाय के गोबर से लेपते हुए देखा करती थीं। उस समय उन्होंने या गांव की किसी अन्य महिला ने कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन यह लडक़ी लंदन में संगमरमर के फर्श और दीवारों पर इसी तरह लेप कर कलाकृति बनाया करेगी।

लेकिन, ऐसा हुआ। सच न होने वाला सपना भी सच हो गया। कुछ दिन पहले की ही बात है जब लंदन स्थित यूनिवर्सिटी परिसर के फर्श और दीवारों पर उनकी पेंटिंग ने धूम मचा दी और वह एकाएक सुर्खियों में आ गईं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं अपने ‘एक्स’ सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें बधाई दी और उनकी खूब तारीफ की।

अपनी एक्स पोस्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री ने लिखा, “बधाई हो वंदना ज्योति। आपको और मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप और चेवनिंग-मारंग गोमके ओवरसीज स्कॉलरशिप हासिल करने वाले सभी साथियों को मेरी शुभकामनाएं।“

ज्योति वंदना लकड़ा गुमला जिले के चैनपुर ब्लॉक की रहने वाली हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन के डॉकलैंड्स कैंपस में फाइन आर्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है, लेकिन अभी रिजल्ट नहीं आया है। वंदना उन छात्रों में शामिल हैं, जिन्हें विदेश में उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

Tribal Artist Fine Arts
ज्योति लाकड़ा की एक कलाकृति

छात्रवृत्ति का सहारा मिलते ही वंदना के सपनों को पंख लग गए और उन्होंने इस अवसर का भरपूर उपयोग करते हुए यूनिवर्सिटी में पारंपरिक स्वदेशी कला और संस्कृति को उभारने में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वह कहती हैं, यह उनके लिए समृद्ध झारखंडी संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को विदेशी धरती पर खूबसूरती से प्रदर्शित करने का बेहतरीन मौका रहा।

जब ज्योति से पूछा गया कि उन्होंने दूर देश में यह सब कैसे किया तो कुडुख भाषा और साहित्य को नई पहचान दिलाने के मिशन में आगे चल रही लाकड़ा ने The Indian Tribal को बताया, “मैंने झारखंड से अलग-अलग तरह की सूखी मिट्टी ली, उसमें चंदन की लकड़ी का पेस्ट और सफेद ऐक्रेलिक पेंट मिलाया, ताकि संगमरमर या विट्रीफाइड टाइल्स के फर्श पर पेंट करने पर वे चमकीले दिखें।”

लंदन की उस यूनिवर्सिटी की दीवार पर ज्योति की पेंटिंग बिल्कुल वैसी ही दिख रही थी जैसी भारत में आदिवासी घरों की दीवारें गाय के गोबर या मिट्टी से लेपने पर दिखती हैं।

Tribal Artist Fine Arts
ज्योति लाकड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन में अपनी कला में व्यस्त हैं

ज्योति के पिता झारखंड राज्य बिजली बोर्ड में कर्मचारी हैं और मां गृहणी। विदेश में पढ़ने के लिए यह छात्रवृत्ति कैसे मिली, इस सवाल का जवाब देते हुए ज्योति ने कहा, ‘एमए (अंग्रेजी) करने के बाद मैं एक स्कूल शिक्षिका बन गई, लेकिन ललित कला के क्षेत्र में कुछ विशेष करना मेरा असली लक्ष्य था। इसलिए मैंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया, जहां मुझे झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा विदेशी छात्रवृत्ति योजना के बारे में पता चला। थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन पिछले साल अगस्त में मेरा चयन हो गया।’

भविष्य की क्या योजना है? वह बताती हैं कि स्कॉलरशिप के नियमों के मुताबिक एक साल के भीतर मास्टर्स कोर्स पूरा करना अनिवार्य था, इसलिए उन्होंने कोई पार्ट-टाइम नौकरी नहीं की। जबकि उसके विश्वविद्यालय में कई अन्य लोग पार्ट-टाइम नौकरी करते हैं, लेकिन अब मेरा मास्टर्स पूरा हो चुका है और मैं रिजल्ट का इंतजार कर रही हूं। रिजल्ट आते ही मैं कोई न कोई नौकरी तलाश करूंगी। निश्चित ही मैं काम करने की योजना बना रही हूं, क्योंकि दो साल का अनुभव ही अच्छी शुरुआत करने के लिए मायने रखता है।

Tribal Artist Fine Arts
बनती हुई पेंटिंग की एक झलक

ज्योति उचक कर बताती हैं कि अच्छी खबर है कि यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन को इंग्लैंड में 7वीं रैंक हासिल हुई है। उच्च रैंकिंग वाले विश्वविद्यालय से पास आउट होने का बड़ा फायदा यह होगा कि फाइन आर्ट्स यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद पर नौकरी पाने में मदद मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि ऐसा होता है तो मैं सरकारी कार्यक्रमों के लिए क्रिएटिव क्यूरेटर के पद के लिए भी आवेदन कर सकती हूं।

अपने लक्ष्यों पर बात करते हुए ज्योति स्पष्ट कहती हैं, वैश्विक मंचों पर पारंपरिक स्वदेशी कला और संस्कृति को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करना उनका मुख्य उद्देश्य है।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Saura children to be imparted education in own language

In a novel move, the Gajapati district administration in Odisha has launched an initiative titled 'Aame Padhibaa Aama Bhasare' (we will learn in our own language) to impart pre-school education to children belonging to the Saura tribal community, one of the oldest Scheduled Tribes, in their own language. The programme will cover 30 anganwadi centres in Gumma and Rayagada blocks of Gajapati district which has around 90 per cent of the Saura population. In the first phase of the initiative, the State government has decided to implement the programme in six tribal-majority districts namely Gajapati, Malkangiri, Nabarangpur, Rayagada, Kandhamal and Keonjhar. The children will be taught in indigenous languages such as Koya (Malkangiri), Gondi (Nabarangpur), Kuvi (Rayagada) and Saura (Gajapati).
The Indian Tribal
आदिवासी

बांसवाड़ा की दो सशक्त आदिवासी महिलाएं रच रहीं सामाजिक बदलाव की नई कहानी

by The Indian Tribal
February 22, 2026

दोनों भील महिलाओं ने व्यक्तिगत संघर्षों को सामुदायिक नेतृत्व में बदलकर आदिवासी समाज में स्थायी परिवर्तन की मिसाल पेश की है। विकास मेश्राम बता रहे हैं कैसे जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समुदाय सशक्त होता है PART-3

The Indian Tribal

बेटियों की शिक्षा की बनी ढाल, रोके पाँच बाल विवाह

February 20, 2026
The Indian Tribal

घूंघट और घर से बाहर निकल नेतृत्व क्षमता की मिसाल बन रही हैं राजस्थान की ये आदिवासी महिलाएं

February 17, 2026
The Indian Tribal

Tribal Pad Woman Breaking Menstrual Taboos In Bengal’s Tea Gardens

February 11, 2026
The Indian Tribal

Sundargarh Artisans Revive Rare Bamboo Root Craft, Carve Out Eco-Friendly Designs

February 5, 2026
The Indian Tribal

सिक्किम में स्केटबोर्डिंग बना जनजातीय युवाओं की नई पहचान

February 4, 2026
Tags: AchieversRanchiThe Indian Tribal
Previous Post

ST Status To Influential Paharis Did Not Fetch BJP Tribal Seats In Jammu And Kashmir

Next Post

Committee Set Up To Ensure Tea Tribes Of Jharkhand Origin In Assam Get Their Due Rights

Top Stories

The Indian Tribal
Adivasi

President Murmu Questions Mamata’s Absence, Venue Shift Of Santal Meet; PM Terms It Shameful

March 7, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Progress Through Education, But Stay Rooted: President To Tribal Youth

March 7, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Tribes Art Fest Beckons You To Travancore Palace In Delhi

March 5, 2026
Load More
  • About Us
  • Contact
  • Team
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.