• About
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Sitemap
No Result
View All Result
Support Our Mission
Friday, October 16, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी हाटों से पोषण की नई पहल, स्वस्थ भोजन और स्वच्छता पर जोर

    The Indian Tribal

    भारत के टाइगर रिजर्व के सामने नई चुनौती: संरक्षण, आदिवासी अधिकार और पर्यटन का बढ़ता दबाव

    The Indian Tribal

    मेघालय के आदिवासी समुदाय बचा रहे जंगल और जल स्रोत, बालपाक्रम राष्ट्रीय उद्यान में संरक्षण की नई मिसाल

    The Indian Tribal

    ओडिशा के नबरंगपुर में आदिवासी किसानों की मक्का खेती ने कैसे बदली तस्वीर

    The Indian Tribal

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी ट्रैकर्स और AI मिलकर बचा रहें हैं दुर्लभ वन्यजीव

    The Indian Tribal

    हाशिए से राष्ट्रीय केंद्र तक: बदल रही है भारत के आदिवासी समुदायों की कहानी

    The Indian Tribal

    शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

    The Indian Tribal

    मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी हाटों से पोषण की नई पहल, स्वस्थ भोजन और स्वच्छता पर जोर

    The Indian Tribal

    भारत के टाइगर रिजर्व के सामने नई चुनौती: संरक्षण, आदिवासी अधिकार और पर्यटन का बढ़ता दबाव

    The Indian Tribal

    मेघालय के आदिवासी समुदाय बचा रहे जंगल और जल स्रोत, बालपाक्रम राष्ट्रीय उद्यान में संरक्षण की नई मिसाल

    The Indian Tribal

    ओडिशा के नबरंगपुर में आदिवासी किसानों की मक्का खेती ने कैसे बदली तस्वीर

    The Indian Tribal

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी ट्रैकर्स और AI मिलकर बचा रहें हैं दुर्लभ वन्यजीव

    The Indian Tribal

    हाशिए से राष्ट्रीय केंद्र तक: बदल रही है भारत के आदिवासी समुदायों की कहानी

    The Indian Tribal

    शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

    The Indian Tribal

    मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Support Our Mission
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » द इंडियन ट्राइबल / उप्लाब्धिकर्ता » क्या बैंक की नोकरी छोड़ खेती करने का निर्णय सही था?

क्या बैंक की नोकरी छोड़ खेती करने का निर्णय सही था?

सुगंधित पौधों की खेती करने के लिए उन्होंने बेझिझक होकर बैंक की अपनी पक्की नौकरी छोड़ दी। इन सुगंधित पौधों का तेल बाजार में महंगे दामों पर बिकता है। ऐसे में अब एक साल बाद क्या उन्हें अपने फैसले पर पछतावा है? निरोज रंजन मिश्र के साथ बातचीत में इस उत्साही आदिवासी युवा ने दिए तमाम सवालों के जवाब

September 28, 2024
टेकचंद लेमनग्रास पकड़े हुए | The Indian Tribal

टेकचंद लेमनग्रास पकड़े हुए

भुवनेश्वर

ओडिशा के नबरंगपुर जिले के रायघर गांव में रहने वाले टेकचंद नायक 2022 तक भारतीय स्टेट बैंक की रायघर शाखा में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। एक ही पोजिशन में लगातार घंटों बैठने की वजह से उन्हें स्पॉन्डिलाइटिस का भयंकर दर्द हुआ। अब उनका दिल इस काम में नहीं लग रहा था और वह बार-बार कुछ नया करने के लिए सोचते रहते थे।

नायक को उद्यमिता का कीड़ा काट चुका था। वह अपना काम बदलने के बारे में गंभीरता से सोच रहे थे। इसलिए काफी विचार-विमर्श के बाद उन्होंने आगे बढ़ने का संकल्प लिया। नौकरी छोड़ वह लेमनग्रास, सिट्रोनेला और यूकेलिप्टस की खेती में जुट गए। इसकी शुरुआत उन्होंने 2019 में लगभग पांच एकड़ भूमि पर पौधे लगाकर की थी।

इस बीच, वह अपनी नौकरी के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर 2020 में लखनऊ स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एरोमेटिक एंड मेडिसिनल प्लांट (सीआईएएमपी) में एक सप्ताह का प्रशिक्षण लेने पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने व्यवस्थित तरीके से इन पौधों की खेती में ध्यान लगाना शुरू कर दिया।

वर्ष 2024 आते-आते टेकचंद पूरी तरह कृषि क्षेत्र के खिलाड़ी बन गए। अब वह लगभग 30 एकड़ में लेमनग्रास, 3 एकड़ में सिट्रोनेला और 40 एकड़ में यूकेलिप्टस की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने पैतृक गांव में ही 7 लाख रुपये की लागत से आसवन संयंत्र स्थापित किया है, ताकि स्वयं तेल निकालकर बेच सकें। अब वह 20 से अधिक व्यापारियों को लेमनग्रास तेल बेच रहे हैं। इनमें अधिकतर पड़ोसी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

नायक ने सीआईएएमपी से 10 एकड़ भूमि में लगाने के लिए 2.5 लाख लेमनग्रास और दो एकड़ के लिए 40,000 सिट्रोनेला के पौधे मुफ्त हासिल किए। हालांकि उन्हें नबरंगपुर की पेपर मिल से 7 एकड़ भूमि के लिए यूकेलिप्टस के 40,000 पौधे 7 रुपये प्रति पौध के हिसाब से खरीदने पड़े। मालूम हो कि यूकेलिप्टस का उपयोग पेपर मिलों में किया जाता है।

Tribal Agri Entrepreneur
टेकचंद अपने खेत में

टेकचंद ने The Indian Tribal से बातचीत में कहा, ‘मैंने तीनों किस्मों की खेती के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 73 एकड़ भूमि पांच साल के लिए पट्टे पर ली है।’ वह कहते हैं, ‘मैंने खेती के लिए कभी कोई ऋण नहीं लिया। नौकरी के दौरान की बचत और नौकरी छोड़ने के बाद जो रकम मिली, मैंने उसी का निवेश इसमें किया। मेरे दो बड़े भाइयों ने भी इसमें पैसा लगाया है। वे दोनों ही खेती नहीं करते, बल्कि पेशे से फिटर हैं।

सिट्रोनेला, लेमनग्रास और यूकेलिप्टस के पत्तों से तेल निकाला जाता है, जिसकी बाजार में बहुत अधिक मांग है। इनके तेलों का उपयोग कॉस्मेटिक, फार्मास्युटिकल उत्पाद और डिटर्जेंट आदि बनाने में किया जाता है। सीआईएएमपी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार राउत कहते हैं, ‘लेमनग्रास, सिट्रोनेला और यूकेलिप्टस जैसे पौधों से निकलने वाले सुगंधित तेलों से दर्द निवारक बाम, मच्छर भगाने वाली क्रीम, मसाज ऑयल, फिनाइल, रूम फ्रेशनर और कई अन्य उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं।’ 

टेकचंद की खेती से मिलने वाले तेल की बात करें तो लेमनग्रास से प्रति एकड़ करीब तीन टन तेल निकलता है, जबकि सिट्रोनेला से दो क्विंटल और यूकेलिप्टस के पत्तों से पांच क्विंटल तेल निकल जाता है।

पूर्व बैंक कर्मी टेकचंद सुगंधित तेलों को बेचकर सालाना 37 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार करते हैं। इसमें अकेले लेमनग्रास के तेल से उन्हें करीब 30 लाख रुपये मिलते हैं जबकि यूकेलिप्टस और सिट्रोनेला तेल से क्रमश: 5 लाख और 2 लाख रुपये का कारोबार हो जाता है। हालांकि, इन तीनों तरह के ही तेलों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, जिसका असर उनके कारोबार भी पड़ता है।

लेमनग्रास और सिट्रोनेला की खेती करने वाले अन्य किसान तो पांच साल तक अपनी जमीन को न तो जोतते हैं और न ही उसमें खाद डालते हैं, लेकिन टेकचंद अपनी पट्टे की जमीन में भी हर दूसरे साल जोतने और खाद डालने पर 10,000 से 15,000 रुपये तक खर्च करते हैं। इसका सीधा असर सिट्रोनेला और लेमनग्रास की फसल पर पड़ता है, जो भरपूर उपज देती है।

Tribal Agri Entrepreneur
टेकचंद अपनी डिस्टिलेशन यूनिट में

वह बताते हैं, ‘खेती की लगातार देखभाल के लिए मैंने 8 कर्मचारी रखे हैं। अधिक जरूरत पडऩे पर मैं 15 से 20 अतिरिक्त दिहाड़ी मजदूरों को भी काम पर लगाने से हिचकिचाता नहीं हूं। मेरे पास 50 बकरियां हैं, जिन्हें मैं मांस के लिए पालता हूं। आकार के हिसाब से प्रत्येक बकरी 3000 से 8000 रुपये में बिक जाती है। बकरियां सिट्रोनेला और लेमनग्रास की खेती में घूमती-फिरती हैं, जिससे फसल और अच्छी होती है, क्योंकि वे खेत में उगने वाली जंगली घास और अवांछित पौधों को चर लेती हैं।’

जब उनसे पूछा गया कि खेती के लिए नौकरी छोड़ने का जोखिम लेकर पछता तो नहीं रहे? इसके जवाब में वह तपाक से कहते हैं, ‘बिल्कुल नहीं। नौकरी छोड़ कर खेती में आना मेरे लिए बहुत फायदे का सौदा रहा।’

अब आगे क्या योजना है? इस बारे में टेकचंद बताते हैं कि अगला कदम लेमनग्रास, सिट्रोनेला और यूकेलिप्टस से तेल के अलावा उप-उत्पाद बनाकर अपने कृषि कारोबार में  विविधा लाने का प्रयास करेंगे, ताकि इन पौधों से निकलने वाली पत्ती, जड़ और तने जैसी सभी चीजों का सदुपयोग हो और अधिक से अधिक फायदा हासिल किया जा सके।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

Support Our Mission

The Indian Tribal

For the past four-and-a-half years, we have travelled across India to bring to our readers the ‘Unknown, Lesser-Known Tribal Life’, which rarely finds space in the mainstream media.

We have done this without external funding, driven only by our conviction that India’s tribal heritage deserves to be documented with dignity, depth and authenticity.

If you like our work, and if it has informed, inspired or helped you understand India’s tribal/indigenous communities better, we invite you to become a part of this mission.

Your contribution will not merely fund a news platform. It will help preserve voices, traditions, histories and aspirations that form an invaluable part of India’s identity.

Because when an untold story is documented, a piece of India’s heritage is preserved forever.

Thanks
Editor

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

MoTA, Karmayogi Bharat join hands to empower tribals

The Ministry of Tribal Affairs (MoTA) and Karmayogi Bharat have signed a Memorandum of Understanding (MoU) to develop and operate the Tribal Affairs Capacity Building Platform under the iGOT Karmayogi framework. The MoU extends the capacity-building framework of Mission Karmayogi, hitherto focused on civil servants, to Adi Karmayogi Volunteers (AKVs) and functionaries responsible for implementing tribal development schemes at the grassroots level. The initiative is part of the Adi Karmayogi Abhiyan, under which the Ministry is institutionalising over 76,000 Adi Sewa Kendras (ASKs) and a network of over 1,54,000 AKVs as sustainable village-level platforms for facilitation, citizen engagement and last-mile convergence. According to data reported by States on the portal, 60,507 ASKs and 1,22,072 AKVs have been registered so far.
The Indian Tribal
आदिवासी

भारत के टाइगर रिजर्व के सामने नई चुनौती: संरक्षण, आदिवासी अधिकार और पर्यटन का बढ़ता दबाव

by The Indian Tribal
October 7, 2026

भारत में बाघ संरक्षण की मुहिम ने आदिवासी समुदायों और वनवासियों के विस्थापन के सवाल को भी सामने ला दिया है। वहीं, टाइगर रिजर्व में बढ़ता पर्यटन संरक्षण, वन अधिकार और स्थानीय समुदायों की भूमिका को लेकर नई बहस को जन्म दे रहा है, विश्लेषण किया है दीपन्विता [...]

The Indian Tribal

Maoists Gone, Chhattisgarh Turns Former Security Base Into Tribal Hostels

October 5, 2026
The Indian Tribal

Discover The Treasures Of Odisha’s Purvasha Folk And Tribal Art Museum

October 3, 2026
The Indian Tribal

Tana Bhagat Movement, Gandhi And Congress: The Nationalist Story Behind The History

September 30, 2026
The Indian Tribal

The Story Of Tana Bhagats  Hidden Between Colonial Records And Tribal Memory

September 29, 2026
The Indian Tribal

Tana Bhagat Movement: How A Tribal Resistance Challenged Colonial Rule And Social Hierarchies

September 28, 2026
Tags: BhubaneshwarBhubaneshwar HindiEntrepreneurThe Indian Tribal
Previous Post

Hemant Soren Takes Fight To Himanta Sarma’s Turf, Demands ST Status To Assam’s Tea Tribes

Next Post

PM Modi To Launch Dharti Aaba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan From Jharkhand On Gandhi Jayanti

Top Stories

The Indian Tribal
आदिवासी

ओडिशा के आदिवासी हाटों से पोषण की नई पहल, स्वस्थ भोजन और स्वच्छता पर जोर

October 15, 2026
The Indian Tribal
Achievers

Meet Rajasthan’s ‘Seed Mother’ Reviving Traditional Millets And Tribal Farming

October 12, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

Over 11 Lakh Forest Rights Claims Pending Across India, States Told To Fast-Track Disposal

October 10, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा
  • केरल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • झारखंड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • त्रिपुरा
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.