• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Tuesday, February 3, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    बाघों का खौफ और शादी का संकट: क्या पलायन ही गोंड आदिवासियों का एकमात्र विकल्प है?

    The Indian Tribal

    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: जिसने भारत को आदिवासी चेतना दी

    The Indian Tribal

    क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

    The Indian Tribal

    बीज, मिट्टी और गीतों के ज़रिये जैविक खेती मिशन पर है यह आदिवासी किसान

    The Indian Tribal

    यह दुर्लभ सुपरफूड जनजातीय खानपान और स्वास्थ्य का सदियों पुराना आधार है

    The Indian Tribal

    हम लड़े हैं, तभी बचे हैं: खरसावां शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    पेसा कानून की जानकारी सभी को रखने की आवश्यकता: हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    लम्बा इंतज़ार खत्म, झारखण्ड में आखिरकार पेसा नियमावली को मिली मंजूरी

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    बाघों का खौफ और शादी का संकट: क्या पलायन ही गोंड आदिवासियों का एकमात्र विकल्प है?

    The Indian Tribal

    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: जिसने भारत को आदिवासी चेतना दी

    The Indian Tribal

    क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

    The Indian Tribal

    बीज, मिट्टी और गीतों के ज़रिये जैविक खेती मिशन पर है यह आदिवासी किसान

    The Indian Tribal

    यह दुर्लभ सुपरफूड जनजातीय खानपान और स्वास्थ्य का सदियों पुराना आधार है

    The Indian Tribal

    हम लड़े हैं, तभी बचे हैं: खरसावां शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    पेसा कानून की जानकारी सभी को रखने की आवश्यकता: हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    लम्बा इंतज़ार खत्म, झारखण्ड में आखिरकार पेसा नियमावली को मिली मंजूरी

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » खेलकूद » जानवरों की नकल कर छिपी वस्तु खोजो तो जानें

जानवरों की नकल कर छिपी वस्तु खोजो तो जानें

प्रकृति के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का व्यवहार, स्वयं के अलावा अन्य प्राणियों के प्रति सम्मान और बहुत सारा मनोरंजन इस खेल की जान है। प्रोयशी बरुआ की रिपोर्ट

July 9, 2024
The Indian Tribal Sports - Unique Tribal game | अनोखा जनजातीय खेल भूखा शेर

ईटानगर/गुवाहाटी

अरुणाचल प्रदेश की जनजातियों का प्रकृति के साथ सदियों पुराना जुड़ाव रहा है। उन्हें प्रकृति से कितना लगाव है, यह उनके अनुष्ठानों, लोकगीतों और स्वदेशी खेलों में स्पष्ट झलकता है, क्योंकि इनका हर काम और हर चीज प्रकृति पर ही केंद्रित होती है। उदाहरण के लिए, अपातानी और गालो जनजातियां अक्सर खजाना खोजने का एक अनोखा और मनोरंजक खेल खेलती हैं। यह जानवरों की नकल करने वाले लोकप्रिय खेल होले तासो डुकनाराम की तरह ही होता है।

खजाना खोजने के खेल में तीन से छह खिलाड़ी शामिल होते हैं, जो दो किलोमीटर के दायरे में छिपी सात वस्तुओं को खोजते हैं। उदाहरण के लिए अपोंग की एक बोतल को किसी घने पत्तों वाली शाखा से बांधा जा सकता है या बांस की कोपलों के पैकेट को कहीं झाड़ी में छिपा दिया जाता है। खेल शुरू होने से पहले खिलाडिय़ों को इन छिपी हुई वस्तुओं के गुप्त स्थानों के बारे में सुराग या संकेत दिए जाते हैं। बस, खिलाडिय़ों को ये संकेत समझने होते हैं और समय रहते वस्तु खोजकर लानी पड़ती है। 

इस खेल की रोचकता और मुश्किल स्थिति यही है कि खिलाडिय़ों को किसी जानवर की हरकतों की नकल करते हुए उस छिपी हुई वस्तु तक पहुंचना होता है। खिलाड़ी को नकल करने के लिए सात तरह के जानवरों को चुनने की छूट मिलती है। हालांकि यह स्थिति पर निर्भर करता है कि कौन सा प्राणी छिपे हुए खजाने तक पहुंचने के लिए शारीरिक रूप से सबसे अच्छी तरह फिट बैठता है। 

यह खेल एक घंटे का होता है। इस अवधि में जो खिलाड़ी अधिकतम वस्तुएं (खजाना) खोजने में सफल होता है, वही विजेता चुना जाता है। अब खोजे गए खजाने के साथ-साथ विजेता को एक इनाम भी मिलता है। इनाम के तौर पर कुछ खाद्य पदार्थ या हस्तनिर्मित आभूषण दिए जाते हैं। 

इस खेल के बारे में आदिवासी जनजातियों का मानना है कि खजाने की यह खोज इस बात को दर्शाती है कि हम जानवरों से कितना कुछ सीख सकते हैं और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व आदमी के लिए कितना आवश्यक हो सकता है।

खेल का संदेश

यह ऐसा खेल है जिसमें कई स्तर पर ज्ञान की परीक्षा होती है। चूंकि यह खेल गुप्त सुरागों या संकेतों को समझने के साथ शुरू होता है, इसलिए इस दौरान खिलाड़ी को हमेशा यह एहसास होता है कि जीवन में भी यदि कोई जटिल प्रतीत होने वाली चुनौतियों और स्थितियों में सामान्य ज्ञान और तर्क का इस्तेमाल करता है तो उसे इसका फायदा होता ही है। 

अरुणाचल प्रदेश की अपातानी जनजाति से ताल्लुक रखने वाली याना नगोबा कहती हैं कि खजाना खोजने वाला खेल यह भी संदेश देता है कि हर चुनौती में कोई अवसर छुपा होता है। इसलिए चुनौती से भागना नहीं चाहिए। कहने की जरूरत नहीं कि होल तासो डुकनाराम खेल तथ्यों को सुसंगत तरीके से मिलाने, चीजों को खोजने के कौशल और यहां तक कि लीक से हटकर रचनात्मक सोचने की क्षमता को बढ़ाता है। 

हालांकि, याना यह भी दुख व्यक्त करती हैं कि स्वदेशी खेल अब अतीत की बात बनते जा रहे हैं, क्योंकि सरकार इन खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए गंभीर नहीं दिखती है। कभी भी इन खेलों के आयोजन का प्रयास नहीं किया गया। 

उनका सुझाव है कि इन खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य या जिला स्तर पर इनके आयोजन होने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को इनके बारे में पता चले और नई-नई प्रतिभाएं सामने आएं।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Former Assembly Speaker Yumnam Khemchand Singh to be new Manipur CM

Yumnam Khemchand Singh, former Speaker and a Minister in the erstwhile Biren Singh government, is set to become the new Chief Minister of Manipur, which is under President’s Rule for the last almost one year. He was elected the BJP legislature party leader at a meeting of party MLAs at the BJP headquarters in Delhi on Tuesday. The CM’s post has been vacant since N Biren Singh resigned on February 9, 2025. The 60-member State assembly, which has a tenure till 2027, was put under suspended animation. The State has been hit hard by continuing ethnic clashes between the Kuki-Zo and Metei communities that erupted on May 3, 2023 over the issue of proposed reservation to the latter. In the Manipur assembly, BJP has 37 MLAs, supported by its allies Naga People’s Front’s five and JD(U)’s lone legislator. Opposition holds 16 seats, comprising National People’s Party (6), Congress (5), independents (3), and two from KPA.
The Indian Tribal
आदिवासी

क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

by The Indian Tribal
January 28, 2026

GI टैग मिलने के दो साल बाद डोंगरिया कोंध शॉल को वैश्विक पहचान तो मिली, पर उसके साथ एकरूपता की मांग भी बढ़ी। सवाल यह है कि क्या परंपरा बाजार की शर्तों पर टिक पाएगी? The Indian Tribal की रिपोर्ट

The Indian Tribal

बीज, मिट्टी और गीतों के ज़रिये जैविक खेती मिशन पर है यह आदिवासी किसान

January 17, 2026
The Indian Tribal

Skateboarding Transforming Tribal Youth Culture In Gangtok

January 15, 2026
The Indian Tribal

From Sacred Hills To Global Shelves: Can Dongria Shawl Survive Demand For Uniformity?

January 9, 2026
The Indian Tribal

यह दुर्लभ सुपरफूड जनजातीय खानपान और स्वास्थ्य का सदियों पुराना आधार है

January 6, 2026
The Indian Tribal

Tribal Farmer-Cum-Folk Artiste’s Mission To Promote Organic Farming In Odisha

January 4, 2026
Tags: GamesGujaratThe Indian TribalTraditional Tribal Game
Previous Post

Disgruntled MLAs Make Entry In Hemant 3.0, Former CM Champai Back As Minister

Next Post

सूखे बुंदेलखंड को अपनी विरासत का मोह

Top Stories

The Indian Tribal
आदिवासी

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: जिसने भारत को आदिवासी चेतना दी

January 31, 2026
The Indian Tribal
आदिवासी

क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

January 28, 2026
The Indian Tribal
Latest News

Republic Day Tableaux Celebrate Tribal Heritage, Self-Reliant India

January 26, 2026
Load More
  • About Us
  • Contact
  • Team
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.