• About
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Sitemap
No Result
View All Result
Support Our Mission
Friday, September 11, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    हाशिए से राष्ट्रीय केंद्र तक: बदल रही है भारत के आदिवासी समुदायों की कहानी

    The Indian Tribal

    शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

    The Indian Tribal

    मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान ने 10 सालों में बचाईं धान की 100 से ज्यादा देशी किस्में

    The Indian Tribal

    आदिवासी समुदायों में पारंपरिक दाइयों की भूमिका क्यों अब भी कायम है, जब सरकार संस्थागत प्रसव पर दे रही है जोर?

    The Indian Tribal

    ओडिशा के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सदियों पुरानी विवाह संस्कृति एवं परंपराएँ बदलाव के दौर में भी कायम

    The Indian Tribal

    आदिवासी महोत्सव में झारखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा फिल्म निर्माण सीखने का अवसर

    The Indian Tribal

    ‘ट्री ऑफ लाइफ’ सखुआ: पत्तों से रोजगार, बीजों से उद्योग, राल से औषधि और संरक्षण में छिपा भविष्य

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    हाशिए से राष्ट्रीय केंद्र तक: बदल रही है भारत के आदिवासी समुदायों की कहानी

    The Indian Tribal

    शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

    The Indian Tribal

    मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

    The Indian Tribal

    ओडिशा के आदिवासी किसान ने 10 सालों में बचाईं धान की 100 से ज्यादा देशी किस्में

    The Indian Tribal

    आदिवासी समुदायों में पारंपरिक दाइयों की भूमिका क्यों अब भी कायम है, जब सरकार संस्थागत प्रसव पर दे रही है जोर?

    The Indian Tribal

    ओडिशा के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सदियों पुरानी विवाह संस्कृति एवं परंपराएँ बदलाव के दौर में भी कायम

    The Indian Tribal

    आदिवासी महोत्सव में झारखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा फिल्म निर्माण सीखने का अवसर

    The Indian Tribal

    ‘ट्री ऑफ लाइफ’ सखुआ: पत्तों से रोजगार, बीजों से उद्योग, राल से औषधि और संरक्षण में छिपा भविष्य

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Support Our Mission
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » विविध » ज़िंदगी के उतार चढ़ाव से जूझते आदिवासी चित्रकार ने उकेर डाली अपनी अलग कहानी

ज़िंदगी के उतार चढ़ाव से जूझते आदिवासी चित्रकार ने उकेर डाली अपनी अलग कहानी

गरीबी और नाकामियां भी मजदूर परिवार में जन्मे बारीपदा के आदिवासी चित्रकार का हौसला नहीं तोड़ पाईं। कला के प्रति जुनून ने उन्हें रास्ते के कांटों की चुभन को महसूस ही नहीं होने दिया। निरोज रंजन मिश्र बता रहे हैं कैसे यह कलाकार आज अपनी मेहनत के फल का स्वाद चख रहे हैं

April 4, 2024
Artist Chhokendra Hembrom - The Indian Tribal

चित्रकार छोकेन्द्र

भुवनेश्वर

ओडिशा में मयूरभंज के जिला मुख्यालय बारीपदा में रहने वाले संथाल जनजाति के 36 वर्षीय छोकेंद्र हेम्ब्रम ने एक बार तो जिंदगी की उलझनों में फंस कर कला से अपना रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन कला से दूर होने के दुख ने उन्हें और भी बेचैन कर दिया। आखिरकार, दोबारा कला के प्रति अपने प्रेम को परवान चढ़ाने के लिए वह ऊहापोह के झंझावातों से बाहर आए और हिम्मत जुटा कर ब्रश थाम लिया। नतीजा सबके सामने है। आज उनके पास अनगिनत पुरस्कार हैं और प्रसिद्धि से सुख की अनुभूति कर रहे हैं।

मयूरभंज जिले के पूर्णापानी गांव के रानीसाही में गरीब मजदूर दंपत्ति के घर जन्मे छोकेंद्र का आठ वर्ष की उम्र से ही कला की तरफ रुझान बढ़ गया था। महाभारत जैसे महाकाव्यों से प्रेरित छोकेंद्र ने अपने अंदर के बाल कलाकार को निखारने के लिए पहले-पहल अर्जुन और कृष्ण जैसे पात्रों को कागज पर उकेरना शुरू किया। वह जितने अधिक चित्र बनाते गए, कला के साथ उनका रिश्ता उतना ही मजबूत होता गया।

वह स्कूल जाने से पहले और फिर स्कूल से आने के बाद हर समय चित्रकारी करने में ही खोए रहते। कागज और पेंसिल के साथ घंटों गुजार देते। यह देख उनके माता-पिता भी चिंतित रहते कि उनका बेटा पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में भी कहीं फिसड्डी ही न रह जाए। इस डर से माता-पिता ने उन्हें चित्रकारी करने से रोक दिया और पढ़ाई में मन लगाने को कहा। फिर भी उन्होंने पेंटिंग का साथ नहीं छोड़ा और संघर्ष जारी रखा। चोरी-छिपे वह अपने हुनर को जीते रहे।

Life with mask: Art by Chhokendra Hembrom | The Indian Tribal
चित्रकार छोकेन्द्र की एक कृति

संथाल कलाकार ने The Indian Tribal के साथ बातचीत में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘जब भी मेरे पास पॉकेट मनी होती, मैं उसे खर्च करने के बजाय संभाल कर रख लेता और मौका मिलते ही उससे रंग खरीद लाता। मैंने अपनी रचनाओं में समकालीन लाइट और शेड्स भरने सीख लिए थे।’

हालांकि, उनके इस पहले प्रेम के खिलाफ परिवार की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्हें ब्रश और रंगों का साथ छोडऩा पड़ा। वह अपने रास्ते से भटक गए और अपनी रचनात्मकता को सीमित कर दिया। यह अलग बात है कि अपने अंदर के कलाकार की आवाज के उन मूक अक्षरों को ज्यादा समय तक दबाकर नहीं रख सके, जो लगातार उनकी अंतरात्मा को मथ रहे थे।

छोकेंद्र ने 2002 में पड़ोसी राज्य झारखंड के गितिलता स्थित गितिलता हाई स्कूल से मैट्रिक पास किया। उन्होंने 2006 में टाटा स्टील फैमिली इनिशिएटिव फाउंडेशन में एक निगरानी और पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में जमशेदपुर में कार्य शुरू किया, लेकिन अंदर का खालीपन उन्हें लगातार परेशान करता रहा और उन्हें वर्षों पहले छोड़ दिए गए ब्रश और रंगों को हाथ में लेकर दोबारा चित्रकारी शुरू करने के लिए उकसाता रहा।

आखिरकार उन्होंने अपनी जमी-जमायी नौकरी छोड़ दी और घर लौट आए। वह अभी भी एक चित्रकार के पुनर्जन्म की पीड़ा से दो-चार हो रहे थे। उनके जीवन ने 2008 में उस समय करवट ली जब वह सरो टुडू के साथ जा रहे थे और जिन्होंने महसूस किया कि हेम्ब्रोम की प्रतिभा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। उनके अंदर का कलाकार चुपचाप मर रहा है। बारीपदा में पंचायत राज विभाग के जूनियर इंजीनियर सरो कहते हैं, ‘मैंने उन्हें दोबारा अपनी कला को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।’

Artist Chhokendra Hembrom - The Indian Tribal
छोकेन्द्र की कृति एक किताब में

छोकेंद्र ने इसके बाद अपनी पढ़ाई पुन: आरंभ कर दी और 2015 में झारखंड के सर जेजे गांधी एम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास किया। उन्होंने 2016 में क्रिएटिव स्कूल ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट्स की ओर से बारीपदा में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लिया, लेकिन यहां उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। फिर भी वह जिद पर अड़े रहे। उन्होंने 2021 में बालासोर आर्ट एंड क्राफ्ट्स कॉलेज से विजुअल आर्ट में पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया। अंतत: 2017 में अलुमनी कलाक्षेत्र की ओर से आयोजित 8वीं जिला-स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में इस संथाल कलाकार ने खूब प्रशंसा बटोरी।

उन्हें रास्ता मिल चुका था। उन्होंने अपने हुनर की गाड़ी को टॉप गियर में डाल दिया। दिल्ली, ओडिशा और हरियाणा जैसी जगहों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार जीते और खूब सराहना समेटी। उन्हें ओडिशा ललित कला अकादमी से नकद पुरस्कार, हरियाणा में ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता में रजत पुरस्कार, बालासोर में वार्षिक कला प्रतियोगिता में विभूति कानूनगो मेमोरियल पुरस्कार समेत दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक-बीएएफ कला रतन और उत्कृष्टता पुरस्कार जैसे तमाम सम्मान हासिल हुए।

अब तक 85 प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बेहद विनम्र स्वभाव के संथाल कलाकार छोकेंद्र कहते हैं, ‘मैं अभी भी नौसिखिया हूं और बहुत ऊंची उड़ान भरने का सपना देखता हूं। मुझे पक्का यकीन है कि एक दिन मैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूऊंगा।’ सरो कहते हैं, ‘हां, वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय कला मानचित्र पर अपनी खास जगह बना लेंगे, क्योंकि उनमें आत्मविश्वास दोबारा लौट आया है।’

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

Support Our Mission

The Indian Tribal

For the past four-and-a-half years, we have travelled across India to bring to our readers the ‘Unknown, Lesser-Known Tribal Life’, which rarely finds space in the mainstream media.

We have done this without external funding, driven only by our conviction that India’s tribal heritage deserves to be documented with dignity, depth and authenticity.

If you like our work, and if it has informed, inspired or helped you understand India’s tribal/indigenous communities better, we invite you to become a part of this mission.

Your contribution will not merely fund a news platform. It will help preserve voices, traditions, histories and aspirations that form an invaluable part of India’s identity.

Because when an untold story is documented, a piece of India’s heritage is preserved forever.

Thanks
Editor

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Three GI Products Of Jharcraft Receive Certificates

Three traditional products of Jharkhand — Jharkhand Tasar Silk Sarees and Fabrics, Jharkhand Bamboo Craft and Munda Jewellery — received their Geographical Indication (GI) certificates at the 62nd Foundation Day of the Textiles Committee, Ministry of Textiles, held in Mumbai on Saturday. Union Textiles Minister Giriraj Singh handed over the certificates to Garima Singh, IAS, Managing Director, Jharcraft, at the ceremony. The recognition is a significant achievement for Jharcraft and Jharkhand, highlighting the state’s rich handloom and handicraft heritage and strengthening the identity and market potential of its traditional products.
The Indian Tribal
India

How Meghalaya’s Indigenous Communities Are Protecting Forests, Water And Wildlife Around Balpakram National Park

by The Indian Tribal
September 8, 2026

With deforestation, developmental pressures and difficult terrain posing growing challenges, participation of indigenous communities in conservation efforts are becoming increasingly crucial, writes Deepanwita Gita Niyogi

The Indian Tribal

Tribal Educators Walk The Extra Mile To Impart Life-Changing Lessons

September 7, 2026
The Indian Tribal

Jharkhand Minister Sudivya Kumar Sonu Dies, JMM Loses Key Hemant Soren Aide

September 6, 2026
The Indian Tribal

Teachers Must Protect Childhood, Curb Screen Addiction And Drug Abuse: PM Modi

September 5, 2026
The Indian Tribal

Not Just Selfless Teachers But Also Exemplary Agents Of Social Change

September 4, 2026
The Indian Tribal

मणिपुर में संघर्ष के बीच आदिवासी कोचों ने संभाली नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की कमान

September 3, 2026
Previous Post

Kurmis: History, Demand And The Tribal Pushback

Next Post

डॉक्टर नहीं बने तो क्या, समुद्री वैज्ञानिक बन की नई-नई खोज

Top Stories

The Indian Tribal
आदिवासी

शिक्षा, वन उपज में मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की नई राह

September 10, 2026
The Indian Tribal
India

How Meghalaya’s Indigenous Communities Are Protecting Forests, Water And Wildlife Around Balpakram National Park

September 8, 2026
The Indian Tribal
Achievers

Tribal Educators Walk The Extra Mile To Impart Life-Changing Lessons

September 7, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा
  • केरल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • झारखंड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • त्रिपुरा
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.