• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Tuesday, June 30, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    मध्य प्रदेश के सहरिया आदिवासियों ने भूख से लड़ने के लिए अपनाए पारंपरिक तरीके

    The Indian Tribal

    झारखण्ड में विद्यार्थियों को ई-साइकिल देने की तैयारी, कौशल विकास को भी व्यवहारिक बनाने पर मुख्यमंत्री का ज़ोर

    The Indian Tribal

    बचपन में नक्सलियों को करीब से देखा, अब उनके खिलाफ अभियान चलाए

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    मध्य प्रदेश के सहरिया आदिवासियों ने भूख से लड़ने के लिए अपनाए पारंपरिक तरीके

    The Indian Tribal

    झारखण्ड में विद्यार्थियों को ई-साइकिल देने की तैयारी, कौशल विकास को भी व्यवहारिक बनाने पर मुख्यमंत्री का ज़ोर

    The Indian Tribal

    बचपन में नक्सलियों को करीब से देखा, अब उनके खिलाफ अभियान चलाए

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » द इंडियन ट्राइबल / स्वास्थ्य » दवाओं के लिए आदिवासियों ने दिखाई वैज्ञानिकों को राह

दवाओं के लिए आदिवासियों ने दिखाई वैज्ञानिकों को राह

ओडिशा में आदिवासियों की रसोई में पाए जाने वाले पांच किस्म के जंगली फूल पोषक तत्वों एवं औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन फूलों की खाने के साथ-साथ औषधीय उपयोगिता के बारे में विस्तार से बता रहे हैं निरोज रंजन मिश्र

December 8, 2023
Wild Flowers

ओडिशा में आदिवासी महिलाएं जंगली फूलों की पंखुड़ियों का आनंद ले रही हैं

भुवनेश्वर

ओडिशा के कोरापुट के बिलागुड़ा गांव में रहने वाली गदाबा आदिवासी 32 वर्षीय बासुमती अक्टूबर की नरम-नरम सुबह सारा काम छोड़ पास के जंगल में भागती हुई जाती हैं और जल्दी-जल्दी लाल रंग के छोटे जंगली गिरी (इंडिगो) के फूल एकत्र करके लाती हैं। वह इन फूलों की पंखुडिय़ां तोडक़र अच्छी तरह धोती हैं और दाल के साथ पका लेती हैं। चावल और दाल-गिरी का बेहद स्वादिष्ट मिश्रण खाकर उनके पति अपने धान के खेत पर काम करने चले जते हैं और दोनों बच्चे पास के सरकारी प्राथमिक स्कूल में पढऩे भाग जाते हैं।

बासुमती ने The Indian Tribal  को बताया कि मेरे पति, बेटी और बेटा तीनों ही सुबह के भोजन में दाल और गिरी का मिश्रण बड़े चाव से खाते हैं। गिरी के फूल पास के जंगल में आसानी से मिल भी जाते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि सुबह-सुबह यह सोचने के झंझट से बच जाती हूं कि आज क्या पकाना है। 

कोरापुट जिले के कुंडरा ब्लॉक में स्थित नौगुड़ा गांव की भूमिया आदिवासी महिला रायमती घियारिया (31) कहती हैं कि भूमिया सहित कुछ आदिवासी लोग इस गिरी को तलकर चावल के भुने हुए आटे में मिलाते हैं। फिर इसमें पानी और गुड़ मिलाकर शानदार नाश्ता तैयार करते हैं। वह बताती हैं कि आदिवासी कई अन्य तरह के जंगली फूल तोड़ते हैं और उनकी पत्तियां खाने में इस्तेमाल करते हैं।

खाने में जंगली फूलों का इस्तेमाल करने वाली बासुमती अकेली महिला नहीं हैं। कोरापुट जिले में परजा, गदाबा, कोंध और दुरुआ जनजातियों के लोग अपने भोजन में लगभग 122 तरह के जंगली पौधों, जड़ों, फलों और फूलों का इस्तेमाल करते हैं।

Indigofera tinctoria
नील (इंडिगोफेरा टिनक्टोरिया)
Woodfordia Floribunda Flower
गुल धावी या अग्नि ज्वाला (वुडफोर्डिया फ्लोरिबुंडा)
Bauhinia Variegata Flower
कचनार (बॉहिनिया वैरीगेटा) 
Gliricidia Sepium Flower
जैक (ग्लिरिसिडिया सेपियम )
Sesbania Grandiflora
अगस्ति (सेस्बानिया ग्रैन्डीफ़्लोरा)

कोरापुट के सुनाबेडा शहर में स्थित ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूओ) के अध्ययन से सामने आया है कि आठ से अधिक जंगली फूल तो आदिवासियों के खान-पान में प्रमुखता से शामिल रहते हैं। हालांकि, उनमें से पांच- गिरी (इंडिगो), धातकी (फायर फ्लेम बुश) कंचना (माउंटेन एबोनी), मुक्तदेई (ग्लिरीसिडिया) और अगस्थी (वेस्ट इंडियन मटर) बहुत अधिक पसंद की जाती हैं।

गिरी के फूल जहां सितंबर और अक्टूबर के बीच खिलते हैं, वहीं धातकी नवंबर और अप्रैल के बीच खिलती है। दूसरी ओर, कंचना फरवरी और मार्च तो मुक्तदेई के फूल फरवरी से अप्रैल तक आते हैं। हां, अगस्थी खिलने का समय दिसंबर से जनवरी तक रहता है। 

सीयूओ के जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. देबब्रत पांडा और उनकी टीम ने पिछले साल पांच पसंदीदा जंगली फूलों पर उनके औषधीय गुणों और पौष्टिक क्षमता का पता लगाने के लिए शोध किया था।

Wild Flowers
डॉ. देबब्रत पांडा शोध के लिए जंगली फूल टूटते हुए

डॉ. पांडा ने The Indian Tribal  को बताया कि उनकी टीम ने पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों की सामग्री की जांच करने के लिए अमेरिकन केमिकल एसोसिएशन द्वारा निर्धारित 10 मापदंडों का सहारा लिया। इस अध्ययन में जंगल फूला (जंगली फूलों) की सभी पांच किस्मों में ये सभी तत्व प्रचुर मात्रा में पाए गए। 

शोध में इन जंगली फूलों में विटामिन सी, विटामिन ई, फिनोल, प्रोटीन, फ्लेवोनोइड, फाइबर, वसा और कार्बोहाइड्रेट सहित कई खनिज प्रचुर मात्रा में पाए गए, जो आदिवासियों को हर समय स्वस्थ और फिट रखते हैं। पांच जंगली फूलों में ऊर्जा की मात्रा 49.49 प्रतिशत और 80.64 प्रतिशत (प्रति 100 ग्राम) के बीच होती है। डॉ. पांडा के अनुसार अगस्ती फूल (वेस्ट इंडियन मटर) में ऊर्जा की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती है।

जेयपोर, कोरापुट में एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन के टैक्सोनोमिस्ट डॉ. कार्तिक लेंका ने कहा कि ज्यादातर जंगली फूल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कैंसर और हृदय रोग से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, उनके विस्तृत विश्लेषण के लिए अभी गहन अध्ययन की जरूरत है। 

Wild Flowers
जंगली फूलों के विवरण की तालिका

वैज्ञानिक जहां इन जंगली फूलों में औषधीय गुणों की संभावित उपस्थिति के गहन विश्लेषण के लिए और अधिक शोध की बात कहते हैं, वहीं आदिवासियों के पारंपरिक चिकित्सक, जिन्हें डिसारिस कहा जाता है, अपने रोगियों के लिए मुख्य हर्बल दवाओं के साथ-साथ इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल भी करते हंै।

कोरापुट के सेमिलिगिडा ब्लॉक के अंतर्गत तेंतुलीगुडा गांव में गुप्तेश्वर चिकित्सा और पारंपरिक प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र के निदेशक दिसारी हरि पांगी कहते हैं कि तपेदिक या हड्डी की कमजोरी से पीडि़त मरीजों को हम अन्य संबंधित दवाओं के साथ-साथ अगस्ती के सेवन की सलाह देते हैं। इसी प्रकार ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में कंचना को आजमाया जाता है। कई अन्य जंगली फूल भी विभिन्न बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल किए जाते हैं।

औषधीय जड़ी-बूटियों और पौधों के संरक्षण के लिए पांगी का यह संस्थान लगभग चार साल पहले स्थापित किया गया था। पांगी अपनीचार एकड़ भूमि में ऐसे ही औषधीय फल-फूल उगाते हैं।

हालांकि, कई एकड़ में धान की खेती और विदेशी किस्मों के पौधे रोपे जाने के बाद इन जंगलों से ये जड़ी-बूटी वाले पौधे गायब होते दिख रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, कोरापुट स्थित प्रसिद्ध गैर-सरकारी संगठन फाउंडेशन ऑफ इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (एफईएस) 2020 से ओडिशा की सबसे ऊंची पहाड़ी देवमाली हिल से सटे लगभग 70 गांवों में स्वदेशी जड़ी-बूटी, पेड़-पौधों और औषधीय झाडिय़ों का संरक्षण कर रहा है। सरकार द्वारा अरेबिका कॉफी की खेती को बढ़ावा देने से अगस्थी जैसे जंगली फूलों के पौधे और अन्य झाडिय़ां गायब हो रही हैं। एफईएस के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अधिकांश आदिवासी अगस्ती की पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल अपने खाने में करते हैं। इसलिए, हम 70 गांवों के लोगों के सहयोग से अन्य स्वदेशी पौधों के साथ जंगली रतालू और अगस्ती के पौधे लगा रहे हैं और जंगलों को इनसे हरा-भरा करने की कोशिश में जुटे हैं।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

President urges tribal youth to lead socio-economic transformation

President Droupadi Murmu on Tuesday called upon tribal youth across the country to mentally prepare themselves to transform the socio-economic, educational and cultural landscape of their communities by making full use of government initiatives aimed at tribal development. Addressing the first convocation of the Central Tribal University of Andhra Pradesh, Murmu said the graduating students have a crucial role in building an inclusive India where development reaches every section of society and no one is left behind. “Today, the government is trying to bring the Tribal and Adivasi people forward. But what is my responsibility? What will be the result of the government giving me so much support? That is why, from today, we have to be mentally prepared — not for ourselves, but for society, to change society, education, culture, tradition, economy, and to bring society forward,” Murmu said.
The Indian Tribal
आदिवासी

सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

by The Indian Tribal
June 25, 2026

आदिवासी समुदाय अपनी पारंपरिक आस्थाओं को अलग धार्मिक श्रेणी के रूप में दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अलग कोड के अभाव में उनकी विशिष्ट धार्मिक पहचान बड़े धर्मों में समाहित होकर अदृश्य हो जाती है। विशाल तिवारी की रिपोर्ट

The Indian Tribal

किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

June 24, 2026
The Indian Tribal

झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

June 17, 2026
The Indian tribal

As North Bengal’s Tea Gardens Shut Shop, Tribal Women Pay The Price

June 16, 2026
The Indian Tribal

युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

June 15, 2026
The Indian Tribal

Census 2027 And The Seventh Column Debate: Why Tribes Are Seeking a Separate Religion Column?

June 12, 2026
Previous Post

Udaan: Giving Wings To Women In Chhattisgarh

Next Post

BJP Returns Favour, Picks Tribal As Chhattisgarh CM-Designate

Top Stories

The Indian Tribal
Adivasi

In Palamau Tiger Reserve In Jharkhand, Tribal Traditions Strengthen Big Cat Conservation

June 28, 2026
The Indian Tribal
आदिवासी

सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

June 25, 2026
The Indian Tribal
आदिवासी

किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

June 24, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.