• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Sunday, July 12, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    मध्य प्रदेश के सहरिया आदिवासियों ने भूख से लड़ने के लिए अपनाए पारंपरिक तरीके

    The Indian Tribal

    झारखण्ड में विद्यार्थियों को ई-साइकिल देने की तैयारी, कौशल विकास को भी व्यवहारिक बनाने पर मुख्यमंत्री का ज़ोर

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

    The Indian Tribal

    सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

    The Indian Tribal

    किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

    The Indian Tribal

    युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    मध्य प्रदेश के सहरिया आदिवासियों ने भूख से लड़ने के लिए अपनाए पारंपरिक तरीके

    The Indian Tribal

    झारखण्ड में विद्यार्थियों को ई-साइकिल देने की तैयारी, कौशल विकास को भी व्यवहारिक बनाने पर मुख्यमंत्री का ज़ोर

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » विविध » झारखंड में सबसे पहले किसने देखे भगवान हनुमान?

झारखंड में सबसे पहले किसने देखे भगवान हनुमान?

देश के इस हिस्से में आदिवासी और गैर-आदिवासी दोनों ही समुदायों के लोगों का मानना है कि भगवान हनुमान का जन्म झारखंड के गुमला जिले के अंजन गांव में हुआ था। भगवान राम के इस कट्टर भक्त से जुड़ी मान्यताओं के पीछे की कहानियां बयां कर रहे हैं सुधीर कुमार मिश्रा

May 10, 2023
A Shivling Near The Cave Temple. It IS Said There Are 360 Shivlings And Small Ponds In The Area

गुफा मंदिर के पास एक शिवलिंग। कहा जाता है कि इस क्षेत्र में 360 शिवलिंग और छोटे तालाब हैं

गुमला/रांची 

गुमला-लोहरदगा रोड से लगभग 14 किमी दूर स्थित गुमला जिले के पालकोट ब्लॉक में घने जंगलों और पहाडिय़ों के बीच बसा है अंजन गांव। हाल के दिनों तक इस इलाके को वाम उग्रवादी संगठनों के लिए सुरक्षित पनाहगाह माना जाता था। बाहरी लोगों की बात तो छोडि़ए, स्थानीय पुलिस भी इस इलाके में दिन में भी घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी।

The Indian Tribal
यह मंदिर अपनी तरह का इकलौता मंदिर है जहां भगवान हनुमान को उनकी माता अंजना देवी की गोद में देखा जाता है

लोकप्रिय मान्यता है कि भगवान हनुमान का जन्म गुमला जिले के अंजन गांव में ही हुआ था। कहा जाता है कि इस बारे में एक किशोरवय मुंडा चरवाहे को सबसे पहले पता चला और एक ब्रिटिश तहसीलदार ने यहां अंजना देवी मंदिर बनाने में मदद की।

रातू जागीर के तत्कालीन ड्यूक या कहें जमींदार ने इस मंदिर के लिए जमीन ही नहीं, पैसा और अन्य जरूरी सामान भी दिया था। 

जब से नक्सलवाद कम हुआ है, इस मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। प्रतिदिन दूर-दराज के इलाकों से यहां सैकड़ों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं। बैगा या मुंडा पाहन (पुजारी) श्रद्धालुओं को अनुष्ठान करने में मदद करते हैं। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में मुंडा और उरांव जनजातियां अधिक रहती हैं। इन्हीं जनजातियों से जुड़े लोग पिछले कई दशकों से मंदिर का प्रबंधन संभालते आ रहे हैं।

भगवान हनुमान से जुड़ी एक लोकप्रिय मान्यता के बारे में लेखक संतोष किडो ने The Indian Tribal  को बताया कि यहां जंगल में लोहरा जनजाति का एक चरवाहा अपने मवेशियों को चरा रहा था। खाना खाने और हल्की नींद लेने के बाद उसने यहां चट्टान से घिरी गुफा के पास जैसे ही अपनी बांसुरी बजाई तो अचानक गुफा के अंदर से एक सांप जैसा जीव बाहर निकला। देखते ही देखते इस सांप जैसे जीव ने फिर बंदर का रूप धारण कर लिया। 

यह देख चरवाहा डर गया और भागकर गांव वालों को इस बारे में जानकारी दी। जल्दी ही इस बारे में बिलियम साहब को बताया गया। ग्रामीण विलियम को बिलियम साहब कह कर पुकारते थे। हालांकि ब्रिटिश अधिकारी को इस घटना पर विश्वास नहीं हुआ, फिर भी ग्रामीणों की हलचल और कौतूहलवश वह फौरन ही जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। यहां उन्हें कुछ भी असामान्य नहीं लगा।

The Indian Tribal
मंदिर में शिवलिंग

गुफा में केवल भगवान हनुमान के पिता पवन देव (वायु देवता) ही अंदर जा सकते थे। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव गुफा के बाहर बैठकर अंजना देवी के कानों में उपदेश देते थे।

लेकिन, एक घटना और हुई। जब विलियम जांच-पड़ताल के बाद घटना स्थल से अपने घर लौटे तो उनकी चाबियों का गुच्छा गायब था। अपनी चाबियों की तलाश में विलियम वापस उसी स्थान पर गए। जैसे ही उन्होंने वहां अपनी चाबियों को खोजना शुरू किया, तो उन्हें भी वही सांप और बंदर के रूप में बदलता जीव दिखाई दिया। इससे वह घबरा गए और फौरन ही अपने घर लौट आए। घर आकर जब उन्होंने अपनी जेब में हाथ डाला तो चाबियां मिल गईं। उसी समय से सांप बने बंदर को हनुमान का रूप माना जाने लगा। 

एक अन्य मान्यता के अनुसार भगवान हनुमान की माता अंजना देवी 1500 फीट की लंबी-चौड़ी गुफा में रहा करती थीं। यह गुफा चारों ओर से बड़े करीने से ढकी हुई थी। इस गुफा में केवल भगवान हनुमान के पिता पवन देव (वायु देवता) ही अंदर जा सकते थे। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव गुफा के बाहर बैठकर अंजना देवी के कानों में उपदेश देते थे। इस गुफा के पास स्थित शिवलिंग और तालाब हैं, जिन्हें देखकर इस कहावत के बारे लोगों का विश्वास मजबूत होता है। कहा जाता है कि अंजन धाम का नाम अंजना देवी के नाम पर पड़ा है। यह अपने तरह का एकमात्र ऐसा अनूठा मंदिर है, जहां भगवान हनुमान अपनी मां अंजना देवी की गोद में बैठे दिखाई देते हैं। इस प्रकार झारखंड के आदिवासियों में भगवान हनुमान को लेकर अनेक कहानियां प्रचलित हैं।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Tribal quartet from Jharkhand in Asian Games hockey squad

Hockey India has announced the 20-member Indian women's hockey team for the 20th Asian Games, scheduled to be held in Japan from September 19 to October 4. Four tribal players from Jharkhand—captain Salima Tete, Nikki Pradhan, Beauty Dungdung, and Deepika Soreng, have earned their place in the national squad. While all four have previously represented India at the international level, this will be the first Asian Games appearance for Beauty Dungdung and Deepika Soreng, marking a significant milestone in their careers. Midfielder Salima Tete, who will lead the Indian side, has played more than 150 international matches and has been captaining the team for the past two years. Veteran defender Nikki Pradhan, with over 200 international appearances, continues to be a key pillar of India's defensive unit.
The Indian Tribal
आदिवासी

उत्तर बंगाल के चाय बागानों का संकट: जलवायु परिवर्तन, पलायन और महिलाओं की असुरक्षा का बढ़ता दुष्चक्र

by The Indian Tribal
July 2, 2026

घटते उत्पादन और कम मजदूरी के कारण बड़े पैमाने पर पलायन बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे महिलाओं की तस्करी, शोषण और असुरक्षा की आशंका भी बढ़ रही है। दीपान्विता गीता नियोगी की रिपोर्ट

The Indian Tribal

सिदो-कान्हू ने परिणाम की चिंता किये बगैर शोषण के विरुद्ध मोर्चा खोला था: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

June 30, 2026
The Indian Tribal

In Palamau Tiger Reserve In Jharkhand, Tribal Traditions Strengthen Big Cat Conservation

June 28, 2026
The Indian Tribal

सरना से कोया पुनेम तक: जनगणना 2027 में अलग आदिवासी धर्म श्रेणी की मांग क्यों तेज हुई?

June 25, 2026
The Indian Tribal

किन्नौर की जनजातीय राजनीति में उभरी नई पर्यावरणीय आवाज, युवा नेतृत्व ने बदली विकास की बहस

June 24, 2026
The Indian Tribal

झारखण्ड के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग, राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

June 17, 2026
Tags: The Indian TribalTribal Beliefs
Previous Post

‘Around 60 Killed, 1700 Houses Burned, 10,000 Still Stranded In Manipur’

Next Post

Peace Prevails In Manipur, Barring An Attack On Assam Rifles

Top Stories

The Indian Tribal
India

National Stakeholders’ Consultation: Rs One Lakh Crore Investments Pledged For Jharkhand

July 9, 2026
The Indian Tribal
Delhi

Hemant Soren Pitches ‘Minds Over Mines’ As Jharkhand Seeks Industry Inputs On Vision 2050

July 8, 2026
The Indian Tribal
Adivasi

TRIs To Drive Evidence-Based Tribal Policy As ‘Bhubaneswar Declaration’ Charts Reform Agenda

July 8, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.