• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Saturday, April 18, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    सिर्फ 45 दिन का प्रशिक्षण और ओडिशा की इन आदिवासी महिलाओं ने गढ़ दी नई कहानी

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

    The Indian Tribal

    बंगाल के चाय बागानों में मासिक धर्म की वर्जनाएं तोड़ती आदिवासी ‘पैड वुमन’

    The Indian Tribal

    अरुणाचल की अनोखी जनजातीय कला ‘बोगरे’ में दिखती दो संस्कृतियों की कहानी

    The Indian Tribal

    बस्तर कॉफी की प्रीमियम ब्रांडिंग की तैयारी के बीच खेती पर पानी का संकट

    The Indian Tribal

    ब्रिक्स सीसीआई वी समिट 2026 में कल्पना सोरेन को ‘ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड’

    The Indian Tribal

    प्रकृति से ही सृजन और विलय: सरहुल पर्व पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 

    The Indian Tribal

    प्रकृति, परंपरा और आदिवासी जीवन-दर्शन का जीवंत उत्सव है सरहुल

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    सिर्फ 45 दिन का प्रशिक्षण और ओडिशा की इन आदिवासी महिलाओं ने गढ़ दी नई कहानी

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

    मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

    The Indian Tribal

    बंगाल के चाय बागानों में मासिक धर्म की वर्जनाएं तोड़ती आदिवासी ‘पैड वुमन’

    The Indian Tribal

    अरुणाचल की अनोखी जनजातीय कला ‘बोगरे’ में दिखती दो संस्कृतियों की कहानी

    The Indian Tribal

    बस्तर कॉफी की प्रीमियम ब्रांडिंग की तैयारी के बीच खेती पर पानी का संकट

    The Indian Tribal

    ब्रिक्स सीसीआई वी समिट 2026 में कल्पना सोरेन को ‘ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड’

    The Indian Tribal

    प्रकृति से ही सृजन और विलय: सरहुल पर्व पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 

    The Indian Tribal

    प्रकृति, परंपरा और आदिवासी जीवन-दर्शन का जीवंत उत्सव है सरहुल

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » द इंडियन ट्राइबल / उप्लाब्धिकर्ता » …और उन्होंने कैनवस पर उम्र को अंगूठा दिखा दिया

…और उन्होंने कैनवस पर उम्र को अंगूठा दिखा दिया

सत्तर साल की परिपक्व उम्र में ब्रश थाम कर एक ही दशक में कैनवस पर नई इबारत गढ़ने वाली जोधैयाबाई बैगा को हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 84 साल की बैगा पर The Indian Tribal की विशेष रिपोर्ट

April 23, 2023
Jodhaiyabai Baiga Engrossed In Her Art

जोधैयाबाई बैगा

नई दिल्ली/भोपाल

मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के लोरहा गांव की रहने वाली आदिवासी महिला जोधैयाबाई बैगा उर्फ अम्मा के लिए जिंदगी इतनी आसान नहीं रही है। एक वर्ष की आयु में उनके सिर से मां-बाप का साया उठ गया था। वहीं से मुश्किलों का दौर शुरू हुआ। भाइयों ने उन्हें पाला-पोसा। झंझावातों में घिरी रोजमर्रा की जिंदगी में मन की सी करने का कभी मौका ही नहीं मिला और जब जीवन के आखिरी पड़ाव 70 साल जैसी उम्र में मिला तो उन्होंने कला क्षेत्र में ऐसा काम किया कि एक ही दशक में दुनियाभर में मशहूर हो गईं।

कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। अब 84 वर्ष की हो चुकीं जोधैयाबाई ने 70 साल की उम्र में पेंटिंग शुरू की। उन्होंने जिले में जन-गण तस्वीरखाना नाम से स्टूडियो चलाने वाले प्रसिद्ध कलाकार और शिक्षक आशीष स्वामी से पेंटिंग की बारीकियां सीखीं। दुर्भाग्वश कोविड-19 के चलते स्वामी का निधन हो गया और वह अपनी इस बुजुर्ग शिष्या को देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार लेते हुए नहीं देख पाए।

अम्मा ने आदिवासी संस्कृति को कैनवास पर उसी प्रकार उकेरना शुरू किया मानो एक मछली पानी में उतर रही हो। जैसे उन्हें एक नया जीवन मिल गया हो। कैनवस से शुरुआत कर वह कागज तक आईं और फिर मिट्टी, धातु और लकड़ी पर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कई देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनियों में उनकी पेंटिंग प्रदर्शित हुईं और इससे देश-विदेश में उनकी प्रसिद्धि बढ़ती गई। बैगा कला की माहिर चित्रकार की कलात्मक शैली की तुलना अक्सर जंगढ़ सिंह श्याम से की जाती है।

Jodhaiyabai Baiga
जोधैयाबाई बैगा

अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बात करते हुए जोधैयाबाई बैगा ने कहा कि जब वह छह महीने की थी तब उनकी मां की मृत्यू हो गई थी और जब वह एक वर्ष की थीं तो सिर से पिता का साया भी उठ गया। उनके तीन भाई थे, जिन्होंने उन्हें पाला-पोसा और शादी तय की। लेकिन, 40 साल की उम्र हुई तो उनके पति की भी मौत हो गई। उस समय उनके दो बेटे थे और वह छह महीने की गर्भवती थीं।

उन्होंने कहा कि पति की मौत के बाद उन्हें कई तरह की समस्याओं ने घेर लिया। मजदूरी और अन्य छोटे-मोटे काम करके किसी तरह अपनी आजीविका चलाई। बाद में जब दोनों बेटे बड़े हो गए तो स्वतंत्र रूप से काम करने लगे तो बैगा ने कुछ राहत की सांस ली। वह बताती हैं कि जब गुरु जी आशीष स्वामी मुंबई से यहां आए, तो उन्होंने मेरे बेटे के जरिए मुझे अपने पास काम करने के लिए बुलवाया।

जब गुरुजी से मुलाकात हुई तो अम्मा ने उन्हें बताया कि वह न तो लिख सकती हैं और न ही पढ़ सकती हैं, इसलिए उनके साथ काम नहीं कर सकतीं। कुछ सोचने के बाद आशीष ने उन्हें लकड़ी की पतली छड़ी से फर्श पर चित्र बनाने को कहा। इसके बाद जोधैयाबाई ने फर्श पर छड़ी से सब्जियां बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह कागज देकर उन पर चित्र बनाने को कहते। और, इस प्रकार देखते-देखते वह मिट्टी-लकड़ी और कागज का सफर तय करते हुए धीरे-धीरे कैनवस पर आ गईं।

पद्मश्री पुरस्कार पाकर अम्मा बहुत खुश हैं। वह इस उपलब्धि के लिए अपने गुरुजी को धन्यवाद देती हैं। जोधैयाबाई कहती हैं कि उन्होंने ही तो मुझे यह यह स्वप्न दिखाया और आज वह पूरा हुआ है।

हालांकि, जोधैयाबाई बैगा उर्फ अम्मा का आज भी अपना घर नहीं है। वह कहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें पीएम आवास योजना के तहत फ्लैट का आश्वासन दिया था, लेकिन वह आज तक नहीं मिला। इस संबंध में हालांकि अधिकारियों ने बताया कि उनके दोनों बेटों को पहले ही क्वार्टर आवंटित किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें गैस सिलेंडर आदि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया है।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Gujarat CM launches schemes worth Rs 362 cr for tribal belt

Aiming to improve access to basic services and agricultural support in Gujarat’s tribal regions, Chief Minister Bhupendra Patel on Monday launched a series of infrastructure and irrigation projects including road connectivity, public facilities, and large-scale water supply schemes. The State government said it sanctioned works worth Rs 362.57 crore under the 'Vanbandhu Kalyan Yojana' to strengthen infrastructure across the tribal belt stretching from Ambaji to Umargam. The package includes 293 projects, comprising 325.81 km of roads to connect tribal villages with schools and primary health centres, along with related structural construction works. "The works were approved to ensure that essential services such as education and healthcare reach tribal communities easily and promptly under the scheme, inspired by Prime Minister Narendra Modi," the Government said in a statement.
मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद
आदिवासी

मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

by The Indian Tribal
April 11, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। The Indian Tribal की रिपोर्ट

The Indian Tribal

बंगाल के चाय बागानों में मासिक धर्म की वर्जनाएं तोड़ती आदिवासी ‘पैड वुमन’

April 8, 2026
The Indian Tribal

अरुणाचल की अनोखी जनजातीय कला ‘बोगरे’ में दिखती दो संस्कृतियों की कहानी

April 2, 2026
The Indian Tribal

PVTG Chenchu Youth Lead Tiger Conservation In Nagarjunasagar-Srisailam Reserve

March 30, 2026
The Indian Tribal

Orphaned Isak, Ailing Anai: Northeast Weightlifters Power Through Odds To Strike Gold At Khelo India Tribal Games 2026

March 29, 2026
The Indian Tribal

बस्तर कॉफी की प्रीमियम ब्रांडिंग की तैयारी के बीच खेती पर पानी का संकट

March 27, 2026
Tags: Baiga ArtIndiaPadma Shir Jodhaiyabai BaigaPadma ShriThe Indian TribalThe Indian Tribal NewsTribal AchieverTribal News Madhya Pradesh
Previous Post

Hit And Run, The Tribal Way

Next Post

India’s Mission 2030 For Malaria Elimination Needs Focus On Tribals

Top Stories

The Indian Tribal
Achievers

From Childhood Encounters To Leading Anti-Maoist Ops, This Tribal Woman DSP Has Seen It all

April 15, 2026
The Indian Tribal
आदिवासी

सिर्फ 45 दिन का प्रशिक्षण और ओडिशा की इन आदिवासी महिलाओं ने गढ़ दी नई कहानी

April 12, 2026
मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद
आदिवासी

मुख्यमंत्री सोरेन ने सिदो-कान्हू के संघर्ष और स्वाभिमान की विरासत को किया याद

April 11, 2026
Load More
  • About Us
  • Contact
  • Team
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.