• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Tuesday, July 1, 2025
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    ग्रीष्म ऋतु, आदिवासी और महुआ की कहानी

    The Indian Tribal

    झारखण्ड की एक और युवा आदिवासी लेखिका ने साहित्य जगत में लहराया परचम

    The Indian Tribal

    आयोग लाएगा आदिवासी ज़मीन की खरीद-बिक्री पर थाना क्षेत्र की बाध्यता पर स्पष्टता

    झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

    झारखंड में बनेगा जनजातीय विश्वविद्यालय 

    The Indian Tribal

    सौर ऊर्जा ने भगाया अंधेरा, झिलमिला उठे आदिवासियों के भविष्य के सपने

    The Indian Tribal

    जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव को चित्रों में उकेरने की अनूठी पहल

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के महान विभूतियों की संघर्ष गाथा हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाएंगे: हेमन्त सोरेन

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    ग्रीष्म ऋतु, आदिवासी और महुआ की कहानी

    The Indian Tribal

    झारखण्ड की एक और युवा आदिवासी लेखिका ने साहित्य जगत में लहराया परचम

    The Indian Tribal

    आयोग लाएगा आदिवासी ज़मीन की खरीद-बिक्री पर थाना क्षेत्र की बाध्यता पर स्पष्टता

    झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

    झारखंड में बनेगा जनजातीय विश्वविद्यालय 

    The Indian Tribal

    सौर ऊर्जा ने भगाया अंधेरा, झिलमिला उठे आदिवासियों के भविष्य के सपने

    The Indian Tribal

    जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव को चित्रों में उकेरने की अनूठी पहल

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के महान विभूतियों की संघर्ष गाथा हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाएंगे: हेमन्त सोरेन

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » क्या है सरना और क्यों तेज हुई इसे धर्म बनाने की मांग?

क्या है सरना और क्यों तेज हुई इसे धर्म बनाने की मांग?

आदिवासी समुदाय ने सरना को अलग धर्म के रूप में मान्यता देने की मांग तेज कर दी है। क्या है पूरा मामला, बहुत ही आसान शब्दों में समझा रहे हैं सुधीर कुमार मिश्रा

April 3, 2023
Tribes Of India - Worshipping ‘Sarna’ or Sal tree

Adivasis Worshipping Sal Tree

सरना क्या है?

देशज या मूल निवासी या आदिवासी लोगों,  मुख्य रूप से अनुसूचित जनजातियों की धार्मिक आस्था को सरना कहा जाता है। आदिवासी लोग मुख्य रूप से प्रकृति यानी पहाड़, जंगल, मवेशी, वनस्पति और जीव-जंतुओं की पूजा करते हैं। कौन सा त्योहार कब मनाया जाएगा, इसे लेकर बाकायदा उनका अपना कैलेंडर है, जो अन्य धर्मों के कैलेंडर के साथ मेल नहीं खाता है। वे हिंदुओं की तरह मूर्तिपूजक भी नहीं हैं।

कौन करता है सरना का पालन?

आदिवासी समुदाय में वे लोग जो हिंदू, इस्लाम या ईसाई आदि धर्मों का पालन नहीं करते, वे सरना मान्यता का अनुसरण करते हैं। ईसाई मिशनरियों समेत अन्य धर्मों के मानने वालों के कड़े विरोध के बावजूद सरना का पालन करने वाले लोग आज भी मजबूती से अपने विश्वास, रीति-रिवाज और परंपराओं से गहरे जुड़े हुए हैं।

सरना अन्य धर्मों से अलग कैसे?

लगभग हर धर्म में प्रकृति की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के सबसे पुराने आध्यात्मिक ग्रंथों में से एक ऋग्वेद में भी प्रकृति यानी पृथ्वी, चंद्रमा, सूर्य, अंतरिक्ष, नदी, पहाड़, महासागर, बारिश, आग और जड़ी-बूटियों के महत्व का बखान किया गया है। विशेष यह कि आदिवासियों या स्वदेशी लोगों ने पहाड़ों, घने जंगलों और एकांत स्थानों पर ध्यान लगाने वाले संत-महात्माओं की हमेशा ही मदद की है, लेकिन शायद ही कभी उनके धार्मिक विश्वास को अपनाया हो।

इसके पीछे प्रमुख वजह हो सकता है जाति व्यवस्था रही हो। क्योंकि, हिंदू विधि-निर्माता मनु द्वारा निर्दिष्ट ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र श्रेणियों में आदिवासी कहीं भी फिट नहीं बैठते।

यही नहीं, जन्म, विवाह, त्यौहार और मृत्यु जैसे अवसरों पर संपन्न होने वाले सरना के सामाजिक संस्कार भी हिंदू मान्यताओं से पूरी तरह अलग होते हैं। कई जनजातियां मृत्यु के बाद शवों को अपने घर के आंगन या पिछवाड़े या कब्रिस्तान में दफन करती हैं। वे पिंडदान के लिए गया या किसी अन्य धार्मिक स्थान पर नहीं जाते हैं।

Tribals In Full Attendance At The Rally For Sarna Religion Code In Ranchi
सरना धर्म कोड के समर्थन में एक रैली

क्यों उठ रही है अलग सरना धर्म संहिता की मांग?

सरना धर्म संहिता की मांग मुख्य रूप से इसलिए उठ रही है, क्योंकि आदिवासी समुदाय यह स्पष्ट कहते हैं कि वे हिंदू नहीं हैं। साथ ही, कई आदिवासी संगठन यह दावा करते हैं कि देश भर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले 49.57 लाख से अधिक लोगों ने 2011 की जनगणना के दौरान धर्म के कॉलम में किसी विशेष धर्म का उल्लेख करने के बजाय ‘अन्य’ का विकल्प चुनते हुए अपनी धार्मिक मान्यता सरना को बताया है।

वे यह भी कहते हैं कि जितने लोगों ने अन्य विकल्प चुनते हुए अपना धर्म सरना बताया है, उनकी संख्या जैनियों (44.51 लाख) की तुलना में बहुत अधिक है, लेकिन जैन मान्यता को अलग धार्मिक कोड मिल चुका है और उन्हें नहीं। आदिवासी समुदाय इसे अपने साथ भेदभाव बताते हैं। उनका तर्क है कि आदिवासियों के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की तुलना किसी अन्य धर्म या आस्था के अनुयायियों से नहीं की जा सकती। उनकी मांग है कि कोरोना महामारी के कारण विलंबित हुई जनगणना 2021 में सरना धर्म संहिता के लिए एक अलग कॉलम जोड़ा जाए।

कहां रहते हैं सरना मान्यता के अनुयायी?

सरना में आस्था रखने वाले लोग यूं तो थोड़ी-बहुत संख्या में लगभग सभी राज्यों में मिल जाएंगे, लेकिन मुख्य रूप से पांच राज्यों- झारखंड, बंगाल, ओडिशा, असम और बिहार में वे बड़े पैमाने पर रहते हैं।

पारसनाथ विवाद से सरना आंदोलन कैसे तेज हुआ?

काफी समय से सरना को अलग धर्म के रूप में पहचान दिए जाने की मांग उठ रही है, लेकिन हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाडिय़ों को जैनियों के लिए आरक्षित किए जाने के कदम ने इस आंदोलन की आग में घी डालने का काम किया। औपनिवेशिक युग की प्रिवी काउंसिल और हजारीबाग के जिला गजेटियर द्वारा पारित एक आदेश सहित अन्य दस्तावेजी सबूतों का हवाला देते हुए आदिवासियों का तर्क है कि पारसनाथ हिल्स उनका मारंगबुरु (पर्वत भगवान) है, जहां वे युगों से अपने धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान करते आ रहे हैं। जैनी तो बहुत बाद में यहां आए। उनका यह भी तर्क है कि यदि सरना कोड होता तो मोदी सरकार कभी भी इस तरह की मनमानी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं कर सकती थी। आदिवासी यह भी महसूस करते हैं कि एक अलग सरना कोड उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सरंक्षित और समृद्ध करने में मदद करेगा।

धर्म कोड आवंटित करने में सबसे बड़ी बाधा?

भारतीय जनता पार्टी और दक्षिणपंथी विचारधारा का मानना यह है कि सरना को मानने वाले लोग मूल रूप से हिंदू ही हैं। इसलिए उनके लिए अलग धर्म की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, उन्हें यह भी लगता है कि सरना को एक अलग धार्मिक संहिता प्रदान करना हिंदू राष्ट्र के निर्माण की भावना के विपरीत है। उन्हें प्रतीत होता है कि इससे हिंदू वोट बैंक में विभाजन हो सकता है।

उम्मीद की किरण

झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने अपनी-अपनी विधानसभाओं में एक विशेष सत्र के माध्यम से यह प्रस्ताव पारित कर दिया है कि एक अलग सरना कोड जल्द से जल्द लागू किया जाए। दोनों ही राज्यों ने इस संबंध में पारित प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेज दिया है। यदि कुछ और राज्य ऐसे ही प्रस्ताव पास कर दें, तो इससे केंद्र सरकार पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी 2011 की जनगणना में इस कोड को जोडऩे की सिफारिश की थी।

धार्मिक कोड आवंटित करने की क्या है प्रक्रिया?

संविधान का अनुच्छेद 25 प्रत्येक भारतीय नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। इसके अनुसार छह धार्मिक कोड- हिंदू, इस्लाम, ईसाई, सिख, बौद्ध और जैन देश में कार्यात्मक हैं। विशेष यह कि अलग धार्मिक कोड देना राज्य का विषय नहीं है। इसे केवल संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित कानून के माध्यम से ही अधिनियमित किया जा सकता है। इसलिए, चाहे वह मौजूदा भाजपा नीत केंद्र सरकार हो या भविष्य में किसी अन्य दल की सरकार, सरना को अलग धार्मिक कोड देने के संबंध में गेंद हमेशा केंद्र के पाले में ही होगी।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Web Stories

Bastar’s Famed Tuma Craft On Verge Of Extinction
Bastar’s Famed Tuma Craft On Verge Of Extinction
By The Indian Tribal
7 Tribal-linked Odisha Products Get GI Tag
7 Tribal-linked Odisha Products Get GI Tag
By The Indian Tribal
Traditional Attire Of Pawara Tribeswomen Losing Its Charm
Traditional Attire Of Pawara Tribeswomen Losing Its Charm
By The Indian Tribal
Tuma Art Going Extinct
Tuma Art Going Extinct
By The Indian Tribal

Update

7 Kuki-Zo camps to be relocated to tribal areas

The Union Home Ministry and Manipur’s Kuki-Zo insurgent groups have reached an understanding to relocate seven camps from near Meitei-dominated areas. The decision follows a second round of talks on Monday under the 2008 Suspension of Operations (SoO) agreement. “It has been agreed in principle that any relocated camps should be in tribal areas. The locations of the new camps in tribal areas will be discussed at a third meeting to be scheduled,” an official said. While Meiteis have opposed the pact blaming armed Kuki militants for involvement in the protracted strife, Kukis have accused Meitei groups, including Arambai Tenggol, of stoking the violence.
The Indian Tribal
आदिवासी

ग्रीष्म ऋतु, आदिवासी और महुआ की कहानी

by The Indian Tribal
June 23, 2025

रसीले फूलों से लेकर उनके सूखने और फिर बोतलों में बंद होने तक स्वाद से भरपूर महुआ शराब की कहानी कुछ अलग ही है। गर्मी के इस मौसम में आदिवासी संस्कृति के अभिन्न अंग इस शानदार पेय के बारे में The Indian Tribal की विस्तृत रिपोर्ट

The Indian Tribal

झारखण्ड की एक और युवा आदिवासी लेखिका ने साहित्य जगत में लहराया परचम

June 18, 2025
The Indian Tribal

Baiga Tribals Make A Style Statement Through Nature-Derived Jewellery

June 17, 2025
The Indian Tribal

Bhunjia Tribals Do The Unthinkable: Produce Pomegranates On Wasteland

May 30, 2025
The Indian Tribal

SHGs Make PVTG Kamar Women Self-Dependent

May 24, 2025
The Indian Tribal

आयोग लाएगा आदिवासी ज़मीन की खरीद-बिक्री पर थाना क्षेत्र की बाध्यता पर स्पष्टता

May 21, 2025
Tags: AdivasiSarnaSarna ExplainedSarna Religious CodeScheduled TribesThe Indian TribalTribal news
Previous Post

क्या वाकई इस पहाड़ पर चढऩे से 10 साल बढ़ जाती है जवानी और उम्र?

Next Post

Tribal Madhu Murder Case: 14 Found Guilty, 2 Acquitted

Top Stories

The Indian Tribal
Jharkhand

Know All About Hul Diwas, India’s ‘First Tribal Uprising’ Against British, Zamindars

June 29, 2025
The Indian Tribal
आदिवासी

ग्रीष्म ऋतु, आदिवासी और महुआ की कहानी

June 23, 2025
The Indian Tribal
आदिवासी

झारखण्ड की एक और युवा आदिवासी लेखिका ने साहित्य जगत में लहराया परचम

June 18, 2025
Load More
Next Post
The poor tribal was beaten to death by a mob

Tribal Madhu Murder Case: 14 Found Guilty, 2 Acquitted

एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुरमियों का आंदोलन

एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुरमियों का आंदोलन

  • About Us
  • Contact
  • Team
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

Bastar’s Famed Tuma Craft On Verge Of Extinction 7 Tribal-linked Odisha Products Get GI Tag Traditional Attire Of Pawara Tribeswomen Losing Its Charm Tuma Art Going Extinct