• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Wednesday, February 4, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    बाघों का खौफ और शादी का संकट: क्या पलायन ही गोंड आदिवासियों का एकमात्र विकल्प है?

    The Indian Tribal

    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: जिसने भारत को आदिवासी चेतना दी

    The Indian Tribal

    क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

    The Indian Tribal

    बीज, मिट्टी और गीतों के ज़रिये जैविक खेती मिशन पर है यह आदिवासी किसान

    The Indian Tribal

    यह दुर्लभ सुपरफूड जनजातीय खानपान और स्वास्थ्य का सदियों पुराना आधार है

    The Indian Tribal

    हम लड़े हैं, तभी बचे हैं: खरसावां शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    पेसा कानून की जानकारी सभी को रखने की आवश्यकता: हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    लम्बा इंतज़ार खत्म, झारखण्ड में आखिरकार पेसा नियमावली को मिली मंजूरी

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    बाघों का खौफ और शादी का संकट: क्या पलायन ही गोंड आदिवासियों का एकमात्र विकल्प है?

    The Indian Tribal

    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: जिसने भारत को आदिवासी चेतना दी

    The Indian Tribal

    क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

    The Indian Tribal

    बीज, मिट्टी और गीतों के ज़रिये जैविक खेती मिशन पर है यह आदिवासी किसान

    The Indian Tribal

    यह दुर्लभ सुपरफूड जनजातीय खानपान और स्वास्थ्य का सदियों पुराना आधार है

    The Indian Tribal

    हम लड़े हैं, तभी बचे हैं: खरसावां शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    पेसा कानून की जानकारी सभी को रखने की आवश्यकता: हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    लम्बा इंतज़ार खत्म, झारखण्ड में आखिरकार पेसा नियमावली को मिली मंजूरी

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » ओडिशा के आदिवासी थिएटर कलाकारों का उभरना और फिर गर्दिश में खो जाना

ओडिशा के आदिवासी थिएटर कलाकारों का उभरना और फिर गर्दिश में खो जाना

सैकड़ों आदिवासी कलाकारों को थिएटर ने पहचान दिलाई, लेकिन किसी ने रोजी-रोटी के संकट तो किसी ने अन्य कारणों से अपना रास्ता ही बदल लिया। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक गैर सरकारी संगठन अब उन्हें ढूंढ-ढूंढ कर निखारने की कोशिशों में जुटा है। बता रहे हैं नीरोज रंजन मिश्रा

August 17, 2022
The Indian Tribal | Odisha Tribal Talent | Theatre Entertainment

रंगमंच हमें अक्सर जीवन की क्षणभंगुरता को दिखाता है, लेकिन ओडिशा में तो कलाकार स्वयं अल्पकालिक हैं। भुवनेश्वर स्थित एक गैर सरकारी संगठन नाट्य चेतना 1986 से आदिवासियों के बीच रंगमंच की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

इस संगठन ने अनेक आदिवासी कलाकारों को मंच के लिए प्रशिक्षित किया है, जिनके माध्यम से 25 लंबे नाटकों और 50 से अधिक साइकिल अभियानों का मंचन किया गया।

नाट्य चेतना के सचिव डॉ. सुबोध पटनायक कहते हैं कि क्या, कब और कैसे गाना, नाचना और संगीत बजाना है, आदिवासी कलाकार जानते हैं। वे प्रशिक्षण के दौरान आसानी से अपनी योग्यता साबित भी करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि वे बिना कोई पहचान हासिल किए कुछ समय बाद ही गायब हो जाते हैं।

साइकिल अभियान रंगमंच का एक ऐसा अभिनव रूप है, जहां नाट्य चेतना टीम छोटे-छोटे नाटकों के मंचन के लिए साइकिलों से गांव-गांव जाती है। दिन डूबने पर साइकिल चालक कलाकारों की यह टीम ठहर जाती है और ग्रामीणों को नाटक मंचन के लिए प्रेरित करती है। इस प्रकार यह टीम क्षेत्र की संस्कृति को पुनर्जीवित करने के बड़े लक्ष्य की दिशा में काम करती है। कई आदिवासी लोग इस टीम के साथ नाटक मंचन में शामिल होते हैं।

पटनायक का दुख गैरवाजिब नहीं है। रायगडा, अंगुल, क्योंझर, मयूरभंज और कंधमाल जिलों के 500 से अधिक युवा आदिवासी कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक नाट्य चेतना के साथ काम किया है, लेकिन आज उनमें से ज्यादातर इस मंच को छोडक़र चले गए और कभी वापस नहीं लौटे।

The Indian Tribal | Odisha Tribal Talent | Theatre Entertainment | drama based on bihanga bipaba story where Nillambar plays the roe of a monkey
आदिवासी कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन

ऐसी ही कंधमाल की आदिवासी लडक़ी लकी हैं, जिन्होंने 2017-18 में भोपाल और कोलकाता में थिएटर ओलंपियाड में नाटक नियान में मुख्य भूमिका निभाई थी। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने यह कहते हुए बात करने से इनकार कर दिया कि वह अस्वस्थ हैं। लकी अभी खुर्दा में रहती हैं।

ऐसे बहुत से उदाहरण है। कुछ आदिवासी कलाकारों को घर में गरीबी के कारण पांव पीछे खींचने पड़ते हैं। कई लोग छोटे पर्दे पर हाथ आजमाते हैं और असफलता मिलने पर निराश होकर सब कुछ छोड़ देते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करने निकल जाते हैं, क्योंकि घर की जरूरतें कलाकार पर हावी हो जाती हैं।

कुछ आदिवासी कलाकार ऐसे भी हैं जो अपने पसंदीदा थिएटर के बारे में अधिक सकारात्मक रूप से बात करते हैं। अंगुल के रहने वाले गोंड आदिवासी उमाकांत बताते हैं कि वह भुवनेश्वर में एक आईटी कोर्स कर रहे हैं। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि नौकरी मिलने के बाद वह अपने थिएटर को भी जारी रखेंगे।

बेहतर जीवन जीने की आस लिए आगे बढऩे वाले सैकड़ों अज्ञात कलाकारों में से एक है नबरंगपुर के उमरकोट शहर का नीलांबर मिरगन। यह पनिका आदिवासी तीन साल तक नाट्य चेतना से जुड़ा रहा, लेकिन फिर गायब हो गया। जब उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो बताया कि वह अब चेन्नई की एक कंपनी में अस्थायी नौकरी कर रहा है। साथ ही साथ लोक रंगमंच पर अपना शोध भी कर रहा है।

हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं जो अपने पसंदीदा थिएटर के बारे में अधिक सकारात्मक रूप से बात करते हैं। अंगुल के रहने वाले गोंड आदिवासी उमाकांत बताते हैं कि वह भुवनेश्वर में एक आईटी कोर्स कर रहे हैं। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं कि नौकरी मिलने के बाद वह अपने थिएटर को भी जारी रखेंगे।

वर्ष 2011 में चटगांव में एक इंडो-बांग्लादेश प्रोडक्शन बाजे सेई घोंटा में उमाकांत की भूमिका को काफी सराहा गया था।

इसी प्रकार क्योंझर में संथाल जनजाति के कांग्रेस नायक थे। वर्ष 1997-98 में नाट्य चेतना के 28-दिवसीय यूरोप दौरे के दौरान नायक ने फ्रांस, इटली, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में 23 शो किए। बाद में उन्होंने सेंटर फॉर यूथ एंड सोशल डेवलपमेंट के लिए कई शो की एंकरिंग की। पटनायक बताते हैं कि दुख की बात यह है कि सेरेब्रल मलेरिया होने के कारण उनका निधन हो गया।

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Meitei CM, Kuki-Zo DyCM in strife-torn Manipur

Yumnam Khemchand Singh, former Speaker and a Minister in the erstwhile Biren Singh government, is set to become the new Chief Minister of Manipur, which is under President’s Rule for the last almost one year. He was elected the BJP legislature party leader at a meeting of party MLAs at the BJP headquarters in Delhi on Tuesday. The CM’s post has been vacant since N Biren Singh resigned on February 9, 2025. Also, to maintain balance in the ethnically divided State, Nemcha Kipgen, a Kuki-Zo MLA from Kangpokpi, is likely to be appointed Deputy Chief Minister. She will be the first woman and the first Kuki-Zo to hold the post. Another Deputy CM is likely to be from the Naga People’s Front, the BJP’s alliance partner. The 60-member State assembly, which has a tenure till 2027, was put under suspended animation. The State has been hit hard by continuing ethnic clashes between the Kuki-Zo and Metei communities that erupted on May 3, 2023 over the issue of proposed reservation to the latter. In the Manipur assembly, BJP has 37 MLAs, supported by its allies Naga People’s Front’s five and JD(U)’s lone legislator. Opposition holds 16 seats, comprising National People’s Party (6), Congress (5), independents (3), and two from KPA.
The Indian Tribal
आदिवासी

क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

by The Indian Tribal
January 28, 2026

GI टैग मिलने के दो साल बाद डोंगरिया कोंध शॉल को वैश्विक पहचान तो मिली, पर उसके साथ एकरूपता की मांग भी बढ़ी। सवाल यह है कि क्या परंपरा बाजार की शर्तों पर टिक पाएगी? The Indian Tribal की रिपोर्ट

The Indian Tribal

बीज, मिट्टी और गीतों के ज़रिये जैविक खेती मिशन पर है यह आदिवासी किसान

January 17, 2026
The Indian Tribal

Skateboarding Transforming Tribal Youth Culture In Gangtok

January 15, 2026
The Indian Tribal

From Sacred Hills To Global Shelves: Can Dongria Shawl Survive Demand For Uniformity?

January 9, 2026
The Indian Tribal

यह दुर्लभ सुपरफूड जनजातीय खानपान और स्वास्थ्य का सदियों पुराना आधार है

January 6, 2026
The Indian Tribal

Tribal Farmer-Cum-Folk Artiste’s Mission To Promote Organic Farming In Odisha

January 4, 2026
Previous Post

President Hails Tribal Heroes, Ambedkar & Women

Next Post

Tribals Triumph As Soren Govt Refuses Renotification Of Army’s Field Firing Range

Top Stories

The Indian Tribal
आदिवासी

बाघों का खौफ और शादी का संकट: क्या पलायन ही गोंड आदिवासियों का एकमात्र विकल्प है?

February 3, 2026
The Indian Tribal
आदिवासी

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: जिसने भारत को आदिवासी चेतना दी

January 31, 2026
The Indian Tribal
आदिवासी

क्या एकरूपता की मांग में टिक पाएगी डोंगरिया कोंध शॉल?

January 28, 2026
Load More
  • About Us
  • Contact
  • Team
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.