• About
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Sitemap
No Result
View All Result
Support Our Mission
Saturday, August 22, 2026
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    ओडिशा के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सदियों पुरानी विवाह संस्कृति एवं परंपराएँ बदलाव के दौर में भी कायम

    The Indian Tribal

    आदिवासी महोत्सव में झारखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा फिल्म निर्माण सीखने का अवसर

    The Indian Tribal

    ‘ट्री ऑफ लाइफ’ सखुआ: पत्तों से रोजगार, बीजों से उद्योग, राल से औषधि और संरक्षण में छिपा भविष्य

    The Indian Tribal

    रांची से उठेगी सखुआ क्रांति: क्यों है सखुआ झारखंड की संस्कृति, आस्था और प्रकृति का प्रहरी?

    The Indian Tribal

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की विरासत ही झारखंड की दिशा: पहली पुण्यतिथि पर बोले हेमंत

    The Indian Tribal

    ओडिशा के PVTGs की अनूठी विवाह व्यवस्था: वधू मूल्य नहीं, सामाजिक साझेदारी का प्रतीक

    The Indian Tribal

    झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में आदिवासी परंपराएं बनीं बाघ संरक्षण की नई ताकत

    The Indian Tribal

    झारखंड को मिलेगा अपना फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI के साथ हुआ समझौता

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    The Indian Tribal

    ओडिशा के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सदियों पुरानी विवाह संस्कृति एवं परंपराएँ बदलाव के दौर में भी कायम

    The Indian Tribal

    आदिवासी महोत्सव में झारखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा फिल्म निर्माण सीखने का अवसर

    The Indian Tribal

    ‘ट्री ऑफ लाइफ’ सखुआ: पत्तों से रोजगार, बीजों से उद्योग, राल से औषधि और संरक्षण में छिपा भविष्य

    The Indian Tribal

    रांची से उठेगी सखुआ क्रांति: क्यों है सखुआ झारखंड की संस्कृति, आस्था और प्रकृति का प्रहरी?

    The Indian Tribal

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की विरासत ही झारखंड की दिशा: पहली पुण्यतिथि पर बोले हेमंत

    The Indian Tribal

    ओडिशा के PVTGs की अनूठी विवाह व्यवस्था: वधू मूल्य नहीं, सामाजिक साझेदारी का प्रतीक

    The Indian Tribal

    झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में आदिवासी परंपराएं बनीं बाघ संरक्षण की नई ताकत

    The Indian Tribal

    झारखंड को मिलेगा अपना फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, SRFTI के साथ हुआ समझौता

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Support Our Mission
Home » द इंडियन ट्राइबल / हिंदी » द इंडियन ट्राइबल / संस्कृति » पारंपरिक पोशाक से क्यों मुंह मोड़ रहीं ये महिलाएं

पारंपरिक पोशाक से क्यों मुंह मोड़ रहीं ये महिलाएं

महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय में बुजुर्ग महिलाएं तो अपनी सदियों पुरानी पोशाक आज भी पहनती हैं, लेकिन नई पीढ़ी की पसंद बदल रही है। इसी सामाजिक बदलाव पर द इंडियन ट्राइबल की रिपोर्ट

February 17, 2024
Tribal Attire - The Indian Tribal

पावड़ा जनजाति की महिलाएं अपनी पारंपरिक नाटी पोशाक में

जलगांव

परिवर्तन प्रकृति का नियम है और यह आदिवासी जनजातीय समुदाय पर भी दिख रहा है। पुराने जमाने के लोग भले अभी अपनी परंपराओं से बंधे हों, लेकिन नई पीढ़ी के युवा लड़कियां और लडक़े आधुनिक समाज के साथ ताल मिलाकर चलना चाहते हैं। राज्य वन विभाग के एक बीट गार्ड लेदा सीताराम पावड़ा बताते हैं कि उन्होंने इस पीढ़ीगत परिवर्तन को देखा है। वह यह भी विस्तार से समझाते हैं कि बदलाव की नई हवा ने किस प्रकार उनकी पावड़ा जनजाति की महिलाओं के पहनावे को भी प्रभावित किया है। इसका उदाहरण उनके अपने घर में दिखता है जहां उनकी मां तो नियमित रूप से नाटी पहनती हैं, लेकिन उनकी पत्नी को साड़ी पहनना पसंद है।

लेदा सीताराम ने The Indian Tribal को बताया, ‘जैसे-जैसे शिक्षा का प्रसार हो रहा है, आदिवासियों पर भी उसका असर हो रहा है। अब कई आदिवासी महिलाएं साड़ी पहनने लगी हैं, जबकि लोग आधुनिक परिधान पसंद कर रहे हैं। युवा लड़कियां तो अब धड़ल्ले से जींस पहन रही हैं।’

Tribal Attire
पावड़ा जनजाति की महिलाएं

नाटी में एक कपड़ा कमर से नीचे धोती के रूप में पहना जाता है, जिसका ऊपरी हिस्सा सिर ढकने के लिए घूंघट की तरह इस्तेमाल होता है। विपरीत रंग का ब्लाउज इस ड्रेस के साथ खूब जचता है। यही नहीं, चांदी की चूडिय़ां और पायल के साथ रंगीन नेकपीस पूरी पोशाक हो जाती है। इस प्रकार यह पहनने वाली महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। यह सुंदर पोशाक भीलों के एक उप-समूह, पावड़ा जनजाति की महिलाएं अधिक पहनती हैं। पावड़ा जनजाति के लोग मध्य भारत की सतपुड़ा श्रृंखला और उसके आसपास के इलाकों में अधिक रहते हैं।

लेदा सीताराम बताते हैं कि उनकी पत्नी ने कभी भी नाटी नहीं पहनी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे व्यक्तिगत रूप से यह अच्छा नहीं लगता कि आदिवासी समुदाय अपनी संस्कृति को पीछे छोड़ नए तौर-तरीके अपनाए। लेकिन, यदि कोई महिला अधिकारी उनके घर नाटी पहनकर आए, तो इतनी सुंदर नहीं लगता, जितनी साड़ी में लगती है, क्योंकि साड़ी आजकल बिल्कुल सामान्य पहनावा हो गया है। 

नाटी जलगांव की सूकी नदी के पास स्थित एक बड़े गांव पाल की दुकानों पर खूब मिलती है। इसका कारण यह है कि यहां इसका काम करने के लिए बिजली कनेक्शन हैं और यहां आदिवासियों की संख्या अच्छी खासी है, जिनमें कई पावड़ा भी हैं।

जलगांव जिला यवल वन्यजीव अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां भील, पावड़ा और भिलाला जैसी जनजातियां रहती हैं। जिले के गारखेड़ा गांव में मुख्य रूप से बुजुर्ग महिलाएं खूब नाटी पहने दिखाई देती हैं। लेकिन, यहां भी युवा महिलाएं और लड़कियां साड़ी ही पहनती हैं। 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गांधीवादी मोहन हीराबाई हीरालाल ने आदिवासी जनजीवन और संस्कृति का अध्ययन कर रहे हैं। वह कहते हैं कि पहनावे की आदतों में बदलाव ने केवल पावड़ा ही नहीं, पूरे देश में अनेक जनजातियों को प्रभावित किया है। 

हीरालाल ने कहा, ‘पहले बात अलग थी, लेकिन आज आदिवासी लोग मुख्यधारा से उतने कटे हुए नहीं हैं। नई पीढ़ी समय के साथ चलते हुए आधुनिक परिधान पहनती है। यहां तक कि गैर-आदिवासी लोग भी पश्चिमी कपड़े पहने नजर आते हैं। समय के साथ बदलाव बहुत जरूरी है, लेकिन पुरानी पारंपरिक चीजों को हमें नहीं भूलना चाहिए। पुराने रीति-रिवाजों को संरक्षित करने का एक तरीका यही है कि चीजों को संग्रहालय में रखा जाए।’

Pawara Tribe Lifestyle
मोहली के पास एक पावरा जनजाति की महिला

हालांकि नाटी के अलावा यहां आदिवासी संस्कृति को दर्शाने वाली एक और अनोखी चीज देखने को मिलती है। पावड़ा जनजाति बाहुल्य कुछ गांवों में एक दिलचस्प और आम बात यह है कि यहां घरों से बाहर मोहली में पानी रखा जाता है, ताकि राह चलते लोग अपनी प्यास बुझा सकें। मोहली लकड़ी से बना जल स्टैंड प्वाइंट है और यह गमले में लगे पौधों से घिरा होता है। घरों के अंदर से पानी एकत्र किया जाता है और बाहर मोहली में रखे मटकों या पानी के बर्तनों में भर दिया जाता है। आसपास पौधे लगाने का मकसद यह होता है कि इनसे मटकों का पानी ठंडा रहे और आसपास का माहौल खूबसूरत भी लगता है।

लेदा सीताराम ने इस पावड़ा जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा, ‘मोहली में पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है। यहां तक कि बाहरी लोग भी यहां कभी भी आ सकते हैं और अपनी प्यास बुझा सकते हैं।’एक आदिवासी के घर के कमरे में लकड़ी का काम भी देखने को मिला। ऐसे ही एक घर की महिला बीना ने कहा, ‘इसमें इस्तेमाल की गई लकड़ी अंजन के पेड़ की होती है जो यहां खूब मिलता है।’

Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri Root Woot | Online Puja Samagri

Support Our Mission

The Indian Tribal

For the past four-and-a-half years, we have travelled across India to bring to our readers the ‘Unknown, Lesser-Known Tribal Life’, which rarely finds space in the mainstream media.

We have done this without external funding, driven only by our conviction that India’s tribal heritage deserves to be documented with dignity, depth and authenticity.

If you like our work, and if it has informed, inspired or helped you understand India’s tribal/indigenous communities better, we invite you to become a part of this mission.

Your contribution will not merely fund a news platform. It will help preserve voices, traditions, histories and aspirations that form an invaluable part of India’s identity.

Because when an untold story is documented, a piece of India’s heritage is preserved forever.

Thanks
Editor

In Numbers

49.4 %
Female Literacy rate of Scheduled Tribes

Update

Three GI Products Of Jharcraft Receive Certificates

Three traditional products of Jharkhand — Jharkhand Tasar Silk Sarees and Fabrics, Jharkhand Bamboo Craft and Munda Jewellery — received their Geographical Indication (GI) certificates at the 62nd Foundation Day of the Textiles Committee, Ministry of Textiles, held in Mumbai on Saturday. Union Textiles Minister Giriraj Singh handed over the certificates to Garima Singh, IAS, Managing Director, Jharcraft, at the ceremony. The recognition is a significant achievement for Jharcraft and Jharkhand, highlighting the state’s rich handloom and handicraft heritage and strengthening the identity and market potential of its traditional products.
The Indian Tribal
India

JPSC-JSSC Aspirants Suspend 26-Day Stir, Give Soren Govt Two Months; CGL-Pass Staffers Step Up Protest

by The Indian Tribal
August 19, 2026

The aspirants warned they would resume the movement on a larger scale if their remaining demands were not addressed within the deadline. Meanwhile, candidates appointed through the cancelled JSSC-CGL recruitment intensified their protest outside Project Bhawan demanding to be heard and protected. The Indian Tribal reports

The Indian Tribal

JSSC-CGL Cancellation Triggers Fresh Crisis: Now Affected Staffers Start Protest; Aspirants Too Keep CBI Demand Alive

August 18, 2026
The Indian Tribal

ओडिशा के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सदियों पुरानी विवाह संस्कृति एवं परंपराएँ बदलाव के दौर में भी कायम

August 16, 2026
The Indian Tribal

Forests, Indigenous Midwives And Tribal Rights Sustain The Bhils Of Rajasthan

August 13, 2026
The Indian Tribal

How Bhil Midwives Keep Rajasthan’s Tribal Childbirth Traditions Alive

August 12, 2026
The Indian Tribal

आदिवासी महोत्सव में झारखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा फिल्म निर्माण सीखने का अवसर

August 8, 2026
Tags: Hindi
Previous Post

Jharkhand Cabinet Expansion: Hemant Soren’s Younger Brother Basant Makes Entry

Next Post

Go To Office At Your Own Risk, ITLF Cautions Govt Employees In Churachandpur

Top Stories

The Indian Tribal
Adivasi

Nabarangpur’s Tribal Farmers Drive Odisha’s Maize Boom With FPO Support

August 20, 2026
The Indian Tribal
India

JPSC-JSSC Aspirants Suspend 26-Day Stir, Give Soren Govt Two Months; CGL-Pass Staffers Step Up Protest

August 19, 2026
The Indian Tribal
India

JSSC-CGL Cancellation Triggers Fresh Crisis: Now Affected Staffers Start Protest; Aspirants Too Keep CBI Demand Alive

August 18, 2026
Load More
  • About Us
  • Editor & Writers
  • Contact
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा
  • केरल
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • झारखंड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • त्रिपुरा
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2026 Madtri Ventures [P] Ltd.